एक्सप्लोरर

गोरखपुर में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, जान बचाकर भागे पुलिसवाले

यूपी के गोरखपुर में दबिश देने गए एक दरोगा और दो सिपाहियों पर बदमाशों ने फायरिंग कर ये जता दिया है कि उनके हौंसले कितने बुलंद हैं. दोनों पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती हैं.

गोरखपुर: फर्जी एनकाउंटर के आरोपों के बाद मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को डराने के लिए मुंह से ठांय-ठांय की आवाज निकालने पर यूपी पुलिस की किरकिरी हो रही है. वहीं यूपी के गोरखपुर में दबिश देने गए एक दरोगा और दो सिपाहियों पर बदमाशों ने फायरिंग कर ये जता दिया है कि उनके हौंसले कितने बुलंद हैं. दबिश के दौरान हमले में बदमाशों की ओर से चली गोली से एक सिपाही गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं दरोगा और एक अन्‍य सिपाही को बदमाशों ने रॉड और डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया. पुलिसवालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.

गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के रौतेनिया सरदार गांव में रात डेढ बजे के करीब दरोगा घनश्‍याम वर्मा दो सिपाहियों वंश नारायण गौड़ और शैलेन्‍द्र सिंह के साथ दबिश देने के लिए गए थे. वहां पर बदमाश मिथुन और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में सिपाही वंश नारायण गौड़ को कमर और पैर में गोली लग गई.

इलाहाबाद का नाम बदलना परंपरा और आस्था के साथ खिलवाड़: अखिलेश यादव

उसके बाद बदमाशों ने दरोगा घनश्‍याम वर्मा और शैलन्‍द्र सिंह पर रॉड और डंडे से हमला कर दिया. घटना में दोनों का सिर फट गया और शरीर के कई अन्‍य जगहों पर भी गंभीर चोट लगी है. हमले के बाद बदमाशों ने दरोगा की सर्विस रिवाल्‍वर भी छीन ली.

तीनों ने किसी तरह गांव से भागकर अपनी जान बचाई. खुद को सुरक्षित करने के बाद दरोगा ने 100 नंबर और पुलिस के आलाधिकारियों को घटना की सूचना दी. मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसएसपी मौके पर पहुंच गए. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग शुरू कर दी.

सरकार जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर देगी: योगी

हालांकि पुलिस को अभी तक किसी भी बदमाश को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है. एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज भेजवाया. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है.

बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती सिपाही वंश नारायण गौड़ और शैलेन्‍द्र सिंह ने बताया कि वे दबिश देने के लिए रौतेनिया सरदार गांव में दो सिपाहियों के साथ गए हुए थे. इसी दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग की जाने लगी. लेकिन, मुठभेड़ के दौरान ही सिपाही वंश नारायण गौड़ को गोली लग गई.

अकबर की निशानी मिटाकर इलाहाबाद को पौराणिक नाम देना अच्छा कदम: बीजेपी

बदमाशों ने उन लोगों पर धावा बोल दिया. उसके बाद वे लोग किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे और अधिकारियों को घटना की सूचना दी. बदमाशों ने उनका सिर्विस रिवाल्‍वर भी छीन लिया. मिथुन एक हफ्ते पहले जेल से छूटा था. उसके ऊपर कई थानों में लूट, हत्‍या और हत्‍या के प्रयास के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

वो चौरीचौरा थाने का हिस्‍ट्रीशीटर है. 30 नवंबर 2017 को कुसम्‍ही जंगल में हुई मुठभेड़ में वो पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था. उसका गैंग हाइवे और फोरलेन पर ज्‍यादातर लूट की वारदात करता है.

नोएडा में पड़ोसी ने घर में घुस कर किया नाबालिग लड़की के साथ रेप

इस घटना के बारे में एसपी नार्थ रोहित सिंह साजवान ने बताया कि देर रात डेढ़ बजे के करीब पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देने रौटेनिया सरदार गांव में गई थी. उसी दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. एक सिपाही को गोली लगी है. दरोगा और एक अन्‍य सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस फोर्स बदमाशों की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: MCD का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 94 इमारतें ध्वस्त और 114 संपत्तियां सील
दिल्ली: MCD का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 94 इमारतें ध्वस्त और 114 संपत्तियां सील
दिल्ली: क्या BS-6 वाहन भी होंगे समय से पहले बाहर? परिवहन क्षेत्र ने उठाए गंभीर सवाल
दिल्ली: क्या BS-6 वाहन भी होंगे समय से पहले बाहर? परिवहन क्षेत्र ने उठाए गंभीर सवाल
बाहुबली नेता आनंद मोहन फिर बरसे, बिना नाम लिए JDU के बड़े नेताओं पर कहा- 'चाटुकार, बेईमानों ने नीतीश के...'
बाहुबली नेता आनंद मोहन फिर बरसे, बिना नाम लिए JDU के बड़े नेताओं पर कहा- 'चाटुकार, बेईमानों ने नीतीश के...'
UP Weather: यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
UP Weather: यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
Embed widget