एक्सप्लोरर

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार तीसरे साल बढ़ा, यूपी पहले पायदान पर- NCRB

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी नहीं आ रही है. एनसीआरबी की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार तीसरे साल महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि दर्ज की गई है. महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध यूपी में हो रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध में लगातार तीसरे साल वृद्धि दर्ज की गई है. महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में पूरे देश में यूपी पहले पायदान पर है. इस बारे में जानकारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों से सामने आई है. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3 लाख 59 हजार आठ सौ उनचास मामले दर्ज किए गए हैं.

इससे पहले 2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3.29 लाख और 2016 में 3.38 लाख मामले दर्ज किए गए थे. महिलाओं के खिलाफ अपराध के दर्ज मामलों में हत्या, बलात्कार, दहेज हत्या, आत्महत्या के लिए उकसाना, एसिड हमले, महिलाओं के खिलाफ क्रूरता और अपहरण आदि शामिल हैं.

असम सरकार का बड़ा फैसला, 2020 के बाद 2 से अधिक बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश (56,011) में दर्ज किए गए हैं. यूपी के बाद महाराष्ट्र में 31,979 मामले दर्ज किए गए. आंकड़े के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में 30,992, मध्य प्रदेश में 29,778, राजस्थान में 25,993 और असम में 23,082 महिलाओं पर हुए अपराध के मामले दर्ज किए गए हैं.

एनसीआरबी के आंकड़े के मुताबिक 2017 में देश में गंभीर अपराध के 50 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. इस तरह 2016 में 48 लाख दर्ज एफआईआर की तुलना में 2017 में 3.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. बता दें कि करीब एक साल की देरी के बाद 2017 के लिए वार्षिक अपराध का आंकड़ा जारी किया गया है .

साल 2017 में हत्या के मामलों में 5.9 प्रतिशत की गिरावट आयी. रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में हत्या के 28653 मामले दर्ज किए गए जबकि 2016 में 30450 मामले सामने आए थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या के अधिकतर मामले में विवाद (7898) एक बड़ा कारण था. इसके बाद ‘निजी रंजिश’ या ‘दुश्मनी’ (4660) और ‘फायदे’ (2103) के लिए भी हत्या के मामले सामने आए हैं. साल 2017 में अपहरण के मामलों में नौ फीसदी की बढोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें- Exit Poll 2019: बीजेपी की प्रचंड जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ-एग्जिट पोल घूमने जाना चाहते हैं तो सियाचिन जाइए, रक्षा मंत्री का एलान- सियाचिन को टूरिस्टों के लिए खोला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget