एक्सप्लोरर

योगी राज में क्या वाकई सुरक्षित हैं बेटियां? इन तीन वारदातों पर एक नज़र डाल लीजिए

प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल भी उठने लगे हैं. एक ही दिन में यूपी से तीन बेटियों के साथ रेप और छेड़खानी की खबरें आई हैं. सवाल ये है कि योगी राज में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं?

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में योगी राज आने के बाद ये दावा किया गया था कि प्रदेश की कानून व्यवस्था उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है. कहा गया था कि अब बेटियां सुरक्षित होंगी. सरकार ने एंटी रोमियो स्कवॉयड तक बनाया था लेकिन एक साल के बाद ही लगता है जैसे इन बातों का असर खत्म हो गया है. प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल भी उठने लगे हैं. एक ही दिन में यूपी से तीन बेटियों के साथ रेप और छेड़खानी की खबरें आई हैं. सवाल ये है कि योगी राज में बेटियां कितनी सुरक्षित हैं?

बुलंदशहर में गैंगरेप

योगी राज में क्या वाकई सुरक्षित हैं बेटियां? इन तीन वारदातों पर एक नज़र डाल लीजिए

अपने मामा के घर छुट्टियां बिताने आई 13 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गांव के 7 युवकों ने खेत में गैंगरेप किया. आरोपी युवकों ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया. आरोपियों ने धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा. पुलिस अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

सीतापुर में गैंगरेप

योगी राज में क्या वाकई सुरक्षित हैं बेटियां? इन तीन वारदातों पर एक नज़र डाल लीजिए

सुबह घर से निकली लड़की को 4 दबंग कार में उठा कर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद लड़की के पिता को बुलाया गया और उससे कहा गया कि वह अपनी बेटी को ले जाए. पुलिस में भी शिकायत की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला उल्टे रिश्वत मांगी गई सो अलग. 4 महीने हो गए हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. अब दंबंगों के डर से पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मिला घर भी छोड़ दिया है और पलायन को मजबूर हो गए हैं.

कानपुर में खुदकुशी

कानपुर देहात में इंटर की एक छात्रा ने छेड़खानी सं तंग आकर खुद को आग लगा ली. लड़की की मौत हो गई. गांव का ही एक लड़का उसे परेशान करता था. मौका देख कर लड़का घर में घु आया और रेप का प्रयास किया. लड़की ने विरोध किया तो वह भाग गया लेकिन लड़की इस बात से इतना परेशान हुई कि उसने खुद को आग के हवाले कर दिया. पुलिस अब जांच की बात कह रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget