एक्सप्लोरर

Covid-19 की हिमालय में दस्तक, उत्तराखंड में रिवर्स पलायन ने बढ़ाई टेंशन 

उत्तराखंड में हिमालय की ओर भी वैश्विक महामारी कोरोना ने दस्तक दे दी है. पहाड़ी जिलों में भी अब कोरोना का खतरा पहुंच गया है. उत्तराखंड में उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और चमोली भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. 

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना अपने पांव अब तेजी से पसारता जा रहा है. पहले मैदानी जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी और अब हिमालय की ओर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार कोरोना मरीजों के बढ़ने से चिंताएं और बढ़ गई हैं. उत्तराखंड में प्रवासियों के आने के सिलसिले के साथ ही कोरोना मामलों में भी उछाल आना शुरू हो गया है. राज्य में बुधवार तक ये आंकड़ा 113 के आसपास पहुंच गया है. वहीं, हाल में जो भी केस पॉजिटिव आ रहे हैं, वो सभी प्रवासी उत्तराखंडी हैं, जो इस कोरोनाकाल में अपने घरों की ओर आये हैं.
हिमालयी जिलों में कोरोना चिंताजनक 
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कोरोना की दस्तक चिंताजनक है, पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के साथ ही ना तो अच्छी सड़कें हैं और ना ही कम्यूनिकेशन के अच्छे माध्यम. ऐसे में सूचनाओं के आदान-प्रदान से लेकर आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के समय पर ना पहुंचने का साथ ये संकट और गहरा सकता है. राज्य में कोरोना संक्रमितों के मामले प्रवासियों के आने के बाद एकदम से बढ़ रहे हैं. ऐसे में ज्यादातर लौटने वाले प्रवासी पहाड़ी राज्यों से ही हैं. जिस कारण कोरोना संकट से महफूज जिले भी धीरे-धीरे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. भले ही, उत्तराखंड बनने के बाद मैदानी इलाकों में सुविधाएं कुछ दुरस्त हो पाई हों, लेकिन पहाड़ी जिले आज भी विकास की बयार से अछूते हैं, इससे इंकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में अगर पहाड़ों में क्वारंटीन कराए गए, लोगों से कोई भी चूक होती है, तो स्थिति भयावह हो सकती है.
कोरोना ने करा दिया रिवर्स पलायन
उत्तराखंड में कई लोग ऐसे हैं जो कभी गांव आए ही नहीं. ऐसे में कोरोना काल के इस वक्त में सबसे महफूज़ जगह उन्हें वहीं गांव लग रहे हैं, जिनको वो छोड़कर चले गए थे. यही कारण है कि जो रिवर्स पलायन सरकार का पलायन आयोग नहीं करा पाया, वो कोरोना ने करा दिया, लेकिन चिंता इस बात की बढ़ गई है कि वापस लौट रहे कई प्रवासी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं. वापस लौट रहे प्रवासियों में अधिकतर महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा से हैं और विशेषकर इन राज्यों में स्थित मुंबई और गुरुग्राम से हैं. भले ही तेजी के साथ वापस लौट रहे लोगों से खाली पड़े गांव तो भरने लगे हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण ने चिंताएं भी बढ़ा दी हैं.

उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति उत्तराखंड में 15 मार्च 2020 को कोरोना का पहला मरीज मिला था, जिसके बाद यहां पर धीरे-धीरे कोरोना मरीजों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया. उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति को तीन भागों में बांटकर हम समझ सकते हैं.

  1.  पहला- विदेशों से लौटे लोगों में कोरोना संक्रमण से शुरुआत
  2. दूसरा- जमात में शामिल होकर राज्य में लौटे जमातियों से आंकड़ा बढ़ा
  3. तीसरा- उत्तराखंड वापस लौट रहे प्रवासियों से कोरोना संक्रमितों की बढ़ने लगी तादाद
उत्तराखंड कोरोना अपडेट (खबर लिखने तक)
उत्तराखंड में कोरोना के 113 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं. इनमें 52 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं. 60 केस एक्टिव हैं, जबकि एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.
उत्तराखंड में जिलेवार मरीजों का आंकड़ा इस प्रकार 
  • देहरादून में कोरोना मरीजों की संख्या 47
  • नैनीताल में कोरोना मरीजों की संख्या 23
  • ऊधमसिंहनगर में कोरोना मरीजों की संख्या 23
  • हरिद्वार में कोरोना मरीजों की संख्या 8
  • अल्मोड़ा में कोरोना मरीजों की संख्या 2
  • पौड़ी में कोरोना मरीजों की संख्या 4
  • उत्तरकाशी में कोरोना मरीजों की संख्या 4
  • चमोली में कोरोना मरीजों की संख्या 1
  • बागेश्वर में कोरोना मरीजों की संख्या 2
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: लॉकडाउन 4 में रियायतों के बाद खुली सैलून की दुकानें, पुलिस प्रशासन सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget