एक्सप्लोरर

फरार चल रहे बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

बाढ़ कोर्ट ने अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. 16 अगस्त को अनंत सिंह के पैतृक आवास पर पुलिस ने छापेमारी की थी. इसमें एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए थे. अनंत सिंह तब से फरार चल रहे हैं.

बाढ़: फरार चल रहे बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बाढ़ कोर्ट ने अनंत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. बता दें कि 16 अगस्त को पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव स्थित अनंत सिंह के पैतृक आवास पर पुलिस ने छापेमारी कर वहां से एक एके-47 राइफल, एक मैगजीन, कुछ कारतूस और दो ग्रेनेड बरामद किए थे. अनंत सिंह तब से ही फरार चल रहे हैं. इसी को लेकर बाढ़ कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है.

उधर इससे पहले अनंत सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है. फरार होने के बाद अनंत सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया था. सोमवार को वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने कहा कि वह गिरफ्तारी से नहीं डरते और अगले तीन-चार दिन में अदालत में आत्मसमर्पण कर देंगे.

अनंत सिंह ने वीडियो जारी कर कहा, ‘‘मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता. मेरा एक दोस्त बीमार है जिसे देखने मैं आया हूं. तीन-चार दिन लगेंगे. यहां से जाने पर चौथे दिन पटना शहर स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करूंगा और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दूंगा.’’

विधायक ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री से समय दिए जाने का आग्रह किया लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया. इसके साथ ही अनंत सिंह ने दावा किया था कि वह पिछले 14 साल से उस मकान में नहीं रह रहे हैं और उनके दुश्मन और उनके घर का एक ही भूखंड है. अपने पैतृक घर से हथियार और अन्य चीजें बरामद होने को अनंत सिंह ने साजिश बताया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि इसके पीछे मुंगेर से लोकसभा सांसद ललन सिंह का हाथ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
CM योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट
UP: योगी सरकार में अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी आसान, नामांतरण पर बड़ा अपडेट
अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
अयोध्या से चित्रकूट तक गूंजे रामायण के श्लोक, धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget