एक्सप्लोरर

Coronavirus: यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और उनके परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. केशव प्रसाद मौर्य कैबिनेट मीटिंग के दौरान जेपी सिंह के संपर्क में आए थे. वह कनिका के कपूर के मामा से भी कानपुर में मिले थे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य और उनके परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई है. केशव मौर्य कैबिनेट उस बैठक में शामिल थे, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री जयप्रकाश सिंह भी मौजूद थे. इसके अलावा कनिका कपूर के मामा मुकुल टण्डन ने भी मर्चेंट चैंबर के कार्यक्रम में एक मसले को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को ज्ञापन दिया था. कनिका कपूर के चलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम पर भी कोरोना का साया मंडराने लगा था.

कनिका के मामा मुकुल टंडन भी डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में मौजूद थे. 13 मार्च को कनिका की नानी के घर हुए कार्यक्रम में भी मुकुल टंडन शामिल हुए थे, मुकुल टंडन का भी सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है. 17 मार्च को मर्चेंट चैंबर में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का एक कार्यक्रम था. मर्चेंट चैंबर के अध्यक्ष मुकुल टंडन ने उस दौरान कुछ मुद्दों को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य को ज्ञापन भी दिया था. कार्यक्रम में शहर के सभी बीजेपी विधायक, मेयर, अधिकारी, पत्रकार समेत 500 लोग थे शामिल हुए थे.

जब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य को कनिका कपूर के कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपना अपनी पत्नी राजकुमारी अपने बेटे आशीष मौर्य उनके सहयोगी विवेक सिंह और पूरन सिंह का भी कोरोना टेस्ट कराया सभी के टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं.

मशहूर गायिका कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से लौटी थीं और 13 मार्च को उन्होंने लखनऊ और कानपुर में दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. इन दोनों कार्यक्रमों में वह करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों के संपर्क में आई थीं बाद में कनिका कपूर कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाई गईं. उसके बाद उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली में संसद भवन तक हड़कंप मच गया. क्योंकि लखनऊ की एक पार्टी में कनिका कपूर के साथ राजस्थान के झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह और उनकी मां और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हिस्सेदारी की थी.

दुष्यंत सिंह ना केवल संसद भवन में संसद की कार्यवाही में हिस्सा थे बल्कि उन्होंने 4 दर्जन सांसदों के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भी मुलाकात की थी. इसके बाद दिल्ली में कई सांसद जो दुष्यंत सिंह से मिल चुके थे उन्होंने अपने आप को सेल्फ आइसोलेशन रखने की घोषणा कर दी. हालांकि आज दोपहर में दुष्यंत सिंह और उनकी मां वसुंधरा राजे दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: UP सीएम योगी का बड़ा एलान, 35 लाख मजदूरों को 1000 रुपये देगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget