एक्सप्लोरर

Coronavirus: जम्मू में अगले आदेश तक नहीं होगा कोई निर्माण कार्य, नगर निगम ने लगाई रोक

आदेश में कहा गया है कि अगले आदेशों तक नगर निगम की सीमा में निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. गौरतलब है कि जम्मू में धारा 144 लागू है.

जम्मू: कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को केंद्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन को कड़े फ़ैसले लेने पड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिनों तक की लॉक डाउन की घोषणा करने के बाद 14 अप्रैल तक लोगों को घरों पर रहने की अपील की गई है. जम्मू शहर के नगर निगम ने आदेश दिया है कि निगम की सीमा में कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकेगा.

जम्मू शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने लिए जम्मू नगर निगम ने अपनी सीमा में सभी तरह के निर्माणों पर रोक लगा दी है. आदेश में कहा गया है कि अगले आदेशों तक नगर निगम की सीमा में निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. नगर निगम की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जम्मू में धारा 144 लागू है. जम्मू को पूरा लॉक-डाउन करने के आदेश ज़िलाधिकारी ने जारी किये थे. इस लॉक डाउन के दौरान सिर्फ ज़रूरी वस्तुओं या सेवाओं को चलने की इजाज़त दी गयी है.

आदेश में आगे कहा गया है धारा 144 लागू होने के बावजूद शहर में निर्माण जारी है. इसके साथ ही जम्मू शहर में अवैध निर्माण, अतिक्रमण समेत कुछ और उल्लंघन भी किए जा रहे हैं.  इसीलिए नगर निगम ने यह आदेश जारी किया है.

निगम ने बताया कि शहर में जारी निर्माण से न केवल नगर निगम के प्रावधानों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का भी खतरा रहता है. इसका बड़ा कारण है कि निर्माण स्थल पर कई मज़दूर एक साथ काम करते हैं. इसी को आधार बनाते हुए जम्मू नगर निगम ने अपनी सीमा में आने वाले सभी तरह के निर्माणों पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है.

ग़ौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण की संख्या 724 हो गई है. वहीं इस जानलेवा वायरस की वजह से 17 लोगों की मौत हो चुकी है.

यहां पढ़ें

Lockdown: शरद पवार ने की मोदी सरकार के काम की तारीफ, कहा किसानों को और मदद की जरूरत

सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की शुरुआत, जारी हुए कुछ अहम आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget