एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र में 3307 नए केस, पिछले 24 घंटे में 114 लोगों की मौत

महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. नए मामलों के सामने आने के बाद यहां पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 116752 हो गई है.

मुंबई: देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3307 नए मामले सामने आए हैं. नए केस के सामने आने के साथ ही राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख सोलह हजार 752 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 114 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक इस वायरस से 5651 लोगों की मौत हो चुकी है.

सिर्फ मुंबई में 1359 नए मामले

सिर्फ मुंबई में ही कोरोना वायरस के 1359 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 61501 हो गई है. वहीं इस वायरस की वजह से 77 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 3242 हुई.

जोर शोर से नमूनों की हो रही है जांच- उद्धव ठाकरे

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में बताया कि राज्य सरकार एक नए अभियान के तहत जोर शोर से नमूनों की जांच कर रही है और नए मामलों का पता लगा रही है. इसके साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को भी बेहतर बनाया गया है.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में सीएम ठाकरे के हवाले से बताया गया कि इस नयी रणनीति के तहत मुंबई में काफी घनी आबादी वाले धारावी में संक्रमण के प्रसार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान सीएम ठाकरे ने कोविड-19 बीमारी के उपचार में कुछ विशेष दवा के इस्तेमाल के लिए केंद्र की अनुमति मांगी. उन्होंने ग्रामीण इलाके के लिए और ज्यादा पीपीई किट, एन-95 मास्क तथा वेंटिलेटर की भी मांग की.

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले ढाई महीने में राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाया गया है. उन्होंने बताया, ‘‘पहले यहां तीन पृथक-वास अस्पताल, एक प्रयोगशाला और महामारी से निपटने के लिए 350 बेड की व्यवस्था थी लेकिन अब 97 प्रयोगशाला, कोविड समर्पित 282 अस्पताल, कोविड समर्पित 434 स्वास्थ्य केंद्र और 1631 कोविड समर्पित केंद्र हैं. ’’

सीएम ने बताया कि राज्य के सभी 36 जिलो में अब 2349 कोविड स्वास्थ्य केंद्र हैं. उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए पिछले दिनों निवेशकों के साथ 16,000 करोड़ रुपये के एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर हुए . इससे 14000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. मुख्यमंत्री ने मांग की कि राष्ट्रीयकृत बैंक तुरंत किसानों को कर्ज प्रदान करें. उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि देश में परीक्षा के कार्यक्रम एक समान होने चाहिए.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोरोना से संक्रमित हुए, टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget