एक्सप्लोरर

Coronavirus Lockdown: मेरठ में गंगा नदी में गोते लगाती हुई दिखी डॉल्फिन, वीडियो हुआ वायरल

मेरठ की गंगा नदी का साफ पानी डॉल्फिन को भा रहा है, अति दुर्लभ जानवरों की कगार पर पहुंच चुकी डॉल्फिन नदी में तैरती हुई दिखाई दे रही है.

मेरठ: कोरोना महामारी से बचने के लिए इस वक्त देश में लॉकडाउन लगा हुआ है. इस लॉकडाउन में भले ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो लेकिन लॉकडाउन धरती और प्रकृति के लिए एक सकारात्मक बदलाव के रूप में साबित हुआ है. यही वजह है कि दूषित हो रही नदियों और इंसानी गतिविधियों के चलते मुंह फेर लेने वाले जीव जंतु एक बार फिर गोते मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक ऐसा ही बेहद सुन्दर नज़ारा मेरठ से आया है.

आपको बता दे आज कल गंगा का पानी डॉल्फिन को भा रहा है, अति दुर्लभ जीव में शामिल डॉल्फिन गंगा नदी में तैरती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. इस वीडियो को वन अधिकारी आकाश दीप बाधवान ने ट्विटर पर साझा किया. इस वीडियो में गंगा में तैरती डॉल्फिन की मस्ती किसी का भी मन मोह सकती है.

वीडियो को शेयर करते हुए आकाश दीप ने कैप्शन में लिखा कि, “गंगा नदी डॉल्फिन, हमारी राष्ट्रीय जलीय जानवर, जो कभी गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना नदी सिस्टम में रहती थी, अब लुप्तप्राय है. ये मीठे पानी में रहती हैं और आंखों के रूप में छोटे स्लिट्स होने की वजह से प्रैक्टिकल रूप से अंधी होती हैं. इन्हें मेरठ की गंगा में देखना एक बेहद सुखद और अच्छा संकेत है.''

अगर हम डॉल्फिन के इतिहास के बारे में बात करे तो आधिकारिक रूप से 1801 में खोजी गई. गंगा नदी की डॉल्फिन व्यावहारिक रूप से अंधी होती हैं. वे आसपास के क्षेत्र में अन्य मछलियों को ट्रैक करने के लिए अल्ट्रासोनिक साउंड्स का उपयोग करती हैं. डॉल्फिन का निवास स्थान गंगा का बड़ा इलाका है, जहां मछलियां बड़ी मुश्किल से पहुंचती हैं और पानी की लहरें धीमी होती हैं. इंसानों ने मांस और तेल के लिए बड़ी मात्रा में शिकार कर इनकी आबादी को काफी कम कर दिया है यही वजह है कि अब ये बहुत कम दिखती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget