एक्सप्लोरर

केरल की नई पहल, ऑनलाइन कक्षाओं के ज़रिए शुरू हुई स्कूलों की पढ़ाई

राज्य में शैक्षणिक वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं से शुरू की जा रही है. काइट विक्टर्स चैनल द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार क्लासेस प्रसारित की जाएंगी.

केरला: देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बीच स्कूलों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. वहीं, केरल में लॉकडाउन के दौरान ही स्कूलों का नया सेशन शुरू हो चुका है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि राज्य में शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत आज यानी एक जून से हो गई है. इसे 'फर्स्ट बेल' नाम दिया गया है. केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) ने उन कक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी की है, जो KITE विक्टर्स चैनल के माध्यम से किए जाएंगे. ये YouTube पर भी उपलब्ध होंगे. इसके अलावा राज्य भर में बड़े बड़े प्रोजेक्टर्स लगाकर छात्रों तक शिक्षा पहुंचाई जा रही है.

सोमवार सुबह ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन कक्षाओं को विकल्प के तौर पर चुना है, क्योंकि छात्र कोरोना वायरस के कारण स्कूलों तक नहीं पहुंच सकते. सीएम ने कहा, "हमारे बच्चे नए शैक्षणिक वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. कोरोना वायरस के कारण बच्चे अभी स्कूलों में नहीं पहुंच सकते हैं. इसके बजाय, बच्चे घर से ही अपनी पढ़ाई शुरू कर रहे हैं. सभी कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार तक चलेगी. सुबह 8.30 से शाम 5 तक."

राज्य में शैक्षणिक वर्ष ऑनलाइन कक्षाओं से शुरू की जा रही है. काइट विक्टर्स चैनल द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार क्लासेस प्रसारित की जाएंगी. सभी कक्षाओं के वीडियो YouTube के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि क्लास के बाद आप फिर से चाहें तो देख सकते हैं. ऑनलाइन कक्षाएं सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी. हर क्लास के छात्रों के लिए अलग-अलग टाइम स्लॉट निर्धारित किए गए हैं.

12000 स्कूलों के कुल 1.41 लाख छात्र इस वर्चुअल सिस्टम का हिस्सा हैं. ये क्लास पहली कक्षा से बारहवीं तक हैं. हालांकि इसमें ग्यारहवीं को शामिल नहीं किया है. टेलीविजन के अलावा छात्र इन पोर्टल पर भी क्लास देख सकते हैं.

www.victers.kite.kerala.gov.in

facebook.com/Victerseduchannel)

youtube.com/itsvicters

अब तक उसके लिए 1.2 लाख लैपटॉप, 7000 प्रोजेक्टर, 4545 टेलीविज़न तैयार किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget