एक्सप्लोरर

कोरोना का असर: आम लोगों के लिए पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर बंद

कोरोनावायरस के कारण देश के कई मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. आज तो मुंबई में हाजी अली की दरगाह भी बंद कर दी गई है.ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के आदेश पर पुरी में ज़िला प्रशासन ने मीटिंग की. मंदिर को खुला रखें या फिर बंद कर दें. इस बात पर लंबी चर्चा हुई.

नोएडा: 2 अप्रैल तक लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन नहीं कर पायेंगे. कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए ये फ़ैसला किया गया है. ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ जी का मंदिर है. पूजा पाठ के लिए हर दिन यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. आज पुजारियों और मंदिर प्रशासन के बीच बैठक हुई. इसमें तय हुआ कि सामाजिक दूरी के लिए मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाए. लेकिन जगन्नाथ जी का नित्य संस्कार पहले की तरह होता रहेगा.

इसके लिए पुजारियों को मंदिर जाने की छूट मिलेगी. पुरी में क़रीब साढ़े तीन हज़ार शैवायत हैं. लेकिन अब सिर्फ़ गिने चुने पुजारियों को ही मंदिर जाने की इजाज़त दी जाएगी. ऐसा पहली बार हो रहा है. पुरी के जगन्नाथ मंदिर में ग़ैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक है. पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी को भी मंदिर नहीं जाने दिया गया था.

कोरोनावायरस के कारण देश के कई मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. आज तो मुंबई में हाजी अली की दरगाह भी बंद कर दी गई है. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के आदेश पर पुरी में ज़िला प्रशासन ने मीटिंग की. मंदिर को खुला रखें या फिर बंद कर दें. इस बात पर लंबी चर्चा हुई. बैठक के बाद पुरी के डीएम बलवंत सिंह ने बताया कि अब मंदिर में लोग भगवान के दर्शन के लिए नहीं जा पायेंगे.

ये बताया गया कि पंद्रह दिनों बाद फिर से हालात की समीक्षा जाएगी. इसके बाद आगे की रणनीति पर विचार होगा. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक कोरोनावायरस को लेकर काफ़ी एक्टिव हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके काम काज की तारीफ़ की है. पटनायक सरकार ने विदेश से आने वालों के लिए कोरोना पोर्टल पर रजिस्टर कराना ज़रूरी कर दिया है. मुख्यमंत्री ने अपनी बहन का नाम भी इस पर रजिस्टर करवाया.

इसी बीच यस बैंक ने 397 करोड़ रूपये जगन्नाथ जी के खाते में जमा करा दिए हैं. ये रक़म भगवान के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकांउट में ट्रांसफ़र किए गए हैं. ओडिशा के मुख्यमंत्री ने इसके लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी चिट्ठी लिखी थी.

ये भी पढ़ें:

कोरोना का असर: लखनऊ हवाई अड्डे पर होम क्वारंटीन किए गए लोगों के हाथों पर लग रहा है ठप्पा 

महाराष्ट्र में कोरोना के 49 मामले, 1965 और 71 की जंग याद करते हुए CM उद्धव बोले- यह भी वॉर अगेंस्ट वायरस है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
CM योगी के आरोपों पर सपा MLA फरीद महफूज किदवई का पलटवार, 'चार बार मिलने का समय मांगा लेकिन...'
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
गोरखपुर में ढांचागत विकास की ऊंची उड़ान, CM योगी के नेतृत्व में बिछा फोरलेन का जाल
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!

Embed widget