एक्सप्लोरर

Coronavirus: प्रयागराज में नियमों की उड़ रहीं धज्जियां, लॉकडाउन के बावजूद चल रहे हैं रिक्शे, दुकानें भी खुली

प्रयागराज में लोग नियमों को ताक पर रख सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. लॉकडाउन के बावजूद शहर में कई दुकानें खुली हुई हैं साथ ही रिक्शे भी चलते नजर आ रहे हैं.

प्रयागराज: कोरोना वायरस के खतरे को लेकर संगम नगरी प्रयागराज के लोग लॉकडाउन के बावजूद लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं. लॉकडाउन के दूसरे दिन भी लोग आवश्यक सेवाओंं के नाम पर सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं. कई जगहों पर सड़कों पर रिक्शे चल रहे हैं और दुकानें भी खुली हुई हैं. हालांकि पुलिस आज ज़्यादा मुस्तैद नजर आ रही है.

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल के मुकाबले आज ज्यादा सख्ती बरती जा रही है, लेकिन कुछ लोग सड़कों पर बेवजह टहल रहे हैं. वाहनों पर सवार होकर सड़कों का सन्नाटा देखने के लिए निकल रहे हैं तो गलियों और कॉलोनियों में इकट्ठे होकर लॉकडाउन का मजाक बनाने पर तुले हुए हैं.

प्रयागराज में लॉकडाउन तोड़ने पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सौ से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया है, लेकिन सड़कों पर वह असर नजर नहीं आ रहा है जो होना चाहिए था. हालांकि लॉकडाउन तोड़ने वाले लोग गिनती के हैं. यहां ज्यादातर लोग इसका पालन कर रहे हैं. घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभा रहे हैं. पुलिस वालों के रोकने पर ज्यादातर लोग दवा- दूध और राशन लाने की बहानेबाजी कर रहे हैं.

शहर में पुलिस ने आज सभी प्रमुख रास्तों -सड़कों और चौराहों को बैरीकेड कर दिया है, लेकिन कोरोना को रोकने के लिए यहां और सख्ती बरतने के साथ लोगों के जागरूक होने की जरुरत है. हालांकि बाहर निकलने और तफरीह करने वालों की संख्या कल के मुकाबले आज घटी है और आज लॉकडाउन का ज्यादा असर देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस: COVID 19 से देश में 11वीं मौत, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 500 के पार Coronavirus: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, आर्थिक पैकेज सहित कुछ बड़े एलान संभव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget