एक्सप्लोरर

बरेली: एसपी क्राइम रमेश भारतीय की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बरेली के एसपी क्राइम रमेश भारतीय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. स्वास्थ्य विभाग ने एसपी क्राइम के संपर्क में आने वाले सभी पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है. 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कोरोना महामारी ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. मुम्बई, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान से आए 80 प्रतिशत प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. एसएसपी से लेकर क्राइम ब्रांच, इंटेलिजेंस विंग सभी लोग क्वारंटाइन हो गए हैं.

बरेली में एसपी क्राइम के रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस लाइन में बने गेस्ट हाउस को सेनिटाइट कराया गया है. इसके अलावा एसएसपी ऑफिस समेत पुलिस अधिकारियों के आवासों और ऑफिस को भी सेनिटाइट कराया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने एसपी क्राइम के संपर्क में आने वाले सभी पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की पूरी टीम, इंटेलिजेंस विंग की पूरी टीम, एसपी क्राइम का स्टाफ और एसएसपी क्वारंटाइन हो गए हैं.

गौरतलब है कि, बरेली में आईवीआरआई से आई 134 सैंपल्स की रिपोर्ट में एसपी क्राइम समेत 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद एसपी क्राइम को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है. इससे पहले महिला थाने में तैनात और पुलिस लाइन में बने आवास में रह रही एक महिला सिपाही की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है.

बरेली: एसपी क्राइम रमेश भारतीय की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बरेली के कई निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, स्टाफ नर्स की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है. बरेली में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 84 हो गई है जबकि टोटल केस 133 हैं. इसके अलावा बरेली में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. कोविड 19 के लिए बनाए गए ज्यादातर अस्पताल फुल हैं, इसके अलावा जिले भर में 50000 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है.

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि आईसीएमआर की सीरो प्रीविलेंस स्टडी में खुलासा हुआ है की बरेली में तीन लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ और तीनों स्वस्थ भी हो गए. चौंकाने वाली बात ये है कि वायरस से संक्रमित होने और फिर कोरोना निगेटिव होने तक उनको पता तक नहीं चला. आईसीएमआर ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि जिले में कम्यूनिटी स्प्रेड का कोई संकेत नहीं मिला है. हालांकि, जिस वक्त बरेली में टीम आई थी उस वक्त प्रवासियों का शहर में आना नहीं हुआ था.

बरेली: एसपी क्राइम रमेश भारतीय की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ रंजन गौतम ने बताया कि बीते 17 और 18 मई को आईसीएमआर की टीम जिले में सीरो प्रीविलेंस स्टडी के लिए आई थी. टीम ने 10 इलाकों में दो दिन तक ब्लड सैंपल लिया था. इस स्टडी में कुल 400 लोगों का सैंपल लिया गया था. इसमें फतेहगंज पूर्वी, शीशगढ़, शहर के वॉर्ड नंबर 18 और 52, रिछौला चौधरी, अब्दानपुर समेत अन्य इलाके शामिल थे. आईसीएमआर ने अपनी सर्वे की रिपोर्ट भेज दी है.

ऊधम सिंह नगर: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 114, दो मरीजों ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget