एक्सप्लोरर

कोरोना: यूपी में 66 नए मामले, 2053 के पार पहुंचा आंकड़ा, तीन लोगों की मौत

सबसे ज्यादा संक्रमित मामले आगरा से 17, वाराणसी से 12, कानपुर नगर से आठ, मुरादाबाद तथा लखनऊ से पांच पांच हैं. वहीं प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) का मानना है कि संक्रमण का सबसे बडा स्रोत 'मेडिकल इन्फेक्शन' निकलकर आ रहा है .

नई दिल्ली: कोरोना का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से फैलता जा रहा है. देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 हजार को पार करने वाला है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे जारी बुलिटेन के मुताबिक, अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 29 हजार 974 हो गई है. यहां अब तक 937 लोग इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नए मामले सामने आये, इस तरह राज्य में कोविड-19 से संक्रमण का मामला बढ़कर 2053 पर पहुंच गया. तीन व्यक्तियों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है.

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डा. विकासेंदु अग्रवाल द्वारा मंगलवार शाम जारी बयान में कहा गया कि ‘‘मंगलवार को 66 नए कोरोना संक्रमित मामले प्रकाश में आए इस तरह प्रदेश के 60 जिलों में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2053 हो गई है. दो रोगियों की मौत आगरा में जबकि एक व्यक्ति की मौत कानपुर में हुई है.’’

उन्होंने बताया सबसे ज्यादा संक्रमित मामले आगरा से 17, वाराणसी से 12, कानपुर नगर से आठ, मुरादाबाद तथा लखनऊ से पांच पांच हैं. डा. अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को 64 रोगी ठीक हो गए और प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगो का आंकड़ा 462 पहुंच गया है.

इससे पहले प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कहा कि संक्रमण का सबसे बडा स्रोत 'मेडिकल इन्फेक्शन' निकलकर आ रहा है. अस्पतालों में डाक्टर और नर्स संक्रमित हो रहे हैं और उनसे अन्य लोगों में संक्रमण जा रहा है. 'प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके प्रति अत्यंत सजग हैं और इसे लेकर चिन्ता भी व्यक्त की है . कई जनपदों से हेल्थकेयर स्टाफ के संक्रमित होने के प्रकरण सामने आए हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget