एक्सप्लोरर

यूपी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन के आगे बेचा टमाटर, कहा- टमाटर के आए अच्छे दिन

कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन के सामने ठेले पर रखकर 10 रुपये प्रति किलोग्राम टमाटर बेचे. ठेले पर लगे बैनर में ‘टमाटर के आए अच्छे दिन’ लिखा था.

लखनऊ: टमाटर के बढ़ते दामों को लेकर आज विपक्ष द्वारा सरकार का घेराव किया गया. उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज राजधानी लखनऊ में विधान भवन के सामने 10 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचे. कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र तिवारी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान भवन के सामने ठेले पर रखकर 10 रुपये प्रति किलोग्राम टमाटर बेचे. ठेले पर लगे बैनर में ‘टमाटर के आए अच्छे दिन’ लिखा था.

मालूम हो कि प्रदेश में टमाटर के दाम 80 रुपये के आसपास पहुंच गए हैं. पिछले कई दिनों से इस सब्जी के दामों में लगातार उछाल, आम लोगों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है.

तिवारी ने कहा, ‘‘टमाटर के चढ़ते दाम का विरोध करने के लिये हमने यह तरीका अपनाया है. हम आम आदमी के प्रति अपनी चिंता जाहिर करने के लिये कम दाम पर टमाटर बेच रहे हैं. यह विडम्बना ही है कि सरकार ना तो रियायती दाम पर टमाटर बेचने के लिये बिक्री केन्द्र खोल रही है और ना ही टमाटर के बढ़ते दामों पर नियंत्रण के लिये कुछ कर रही है.’’ इससे पहले पार्टी ने ‘स्टेट बैंक ऑफ टोमैटो’ भी खोला था. यह युवक कांग्रेस के कार्यालय में संचालित किया जा रहा है.

सामान्य बैंकों की तर्ज पर चलाए जा रहे टोमैटो बैंक में कई दिलचस्प योजनाएं भी चलायी जा रही हैं. मसलन टमाटर जमा करके उन्हें दोगुना करना, टमाटर पर रियायती कर्ज, लॉकर सुविधा, टमाटर गिरवी रखकर 80 फीसदी तक का कर्ज और टमाटर जमा करके अच्छा ब्याज अर्जित करना इत्यादि.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
रामलीला मैदान: एक दिन की बुकिंग का खर्च 1.21 लाख रुपये, इस साल 3 दिन ही खाली
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
'अखिलेश यादव का PDA परिवार और पैसे तक सिमटा', अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर हमला
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget