एक्सप्लोरर

SP संरक्षक मुलायम सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'कांग्रेस ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी'

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने मोदी सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. मुलायम ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे कर जनता को ठगा है. तो वहीं कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी और मेरे ऊपर कई मुकदमे लगाए. सेक्युलर मोर्चे के बावत कुछ न बोलते हुए मुलायम ने कहा, "अगर मैं सीएम बना होता, तो आज ये स्थिति नहीं बनती."

SP संरक्षक मुलायम सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'कांग्रेस ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दीमोदी सरकार ने झूठे वादे कर जनता को ठगा: मुलायम सिंह यादव

सामाजवादी पार्टी के संरक्षक और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे कर जनता को ठगा है. चुनाव से पहले जनता के खाते में 15-15 लाख रुपये भेजने का वादा करने वाले मोदी ने एक रुपया भी नहीं दिया. मोदी ने वादाखिलाफी की है.

करहल के ग्राम गुनहिया में शहीद धर्मेद्र यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि वादाखिलाफी भी एक तरह का भ्रष्टाचार है. झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने वाले मोदी 15 लाख नहीं दे पा रहे तो जनता को 3-3 लाख रुपये ही दे दें.

उन्होंने कहा कि मोदी विदेश से कलाधन नहीं ला पाए, मगर नोटबंदी कर देश में ही जो कलाधन निकलवाए हैं, उसका फायदा तो जनता को मिलना चाहिए. नोटबंदी में जो लोगों ने तकलीफ सही, उसके एवज में मोदी ने उन्हें क्या दिया?

मुलायम ने कहा कि आज देश का किसान संकट में है. देश की जनसंख्या बढ़ रही है और खेती घट रही है. किसान खुशहाल नहीं हुआ तो इस जनसंख्या का पेट कैसे भरेगा? उन्होंने कहा कि एसपी सरकार ने किसानों के 1600 करोड़ के कर्ज माफ किए. उनकी जमीनें नीलाम होने से बचाईं. पढ़ाई, सिंचाई मुफ्त की, नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था कराई. लेकिन मोदी सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही. मोदी सिर्फ अपनी लच्छेदार बातों से जनता को गुमराह करने में लगे हैं.

कांग्रेस ने मेरी जिंदगी खराब कर दी: मुलायम

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस ने मेरी जिंदगी खराब कर दी और मेरे ऊपर कई मुकदमे लगाए. मुलायम ने कहा कि मस्जिद टूटने के दौरान अटल और आडवाणी ने मरने वालों की संख्या 56 बताई. लेकिन उनके मांगने के बाद भी इस संख्या की सूची नहीं दी गई. सिर्फ 16 लोग ही मरे और 84 लोग घायल हुए. इस घटना का उन्हें दुख है लेकिन उन्होंने देश का बंटवारा रोकने के लिए ये सब किया.

mulayam

मुलायम ने कांग्रेस और एसपी के गठबंधन का फिर विरोध किया और कहा कि कांग्रेस ने उनकी (मुलायम) जिंदगी खराब कर दी. मुसलमान आज भी कांग्रेस को मस्जिद टूटने का गुनहगार मानते हैं. मुसलमान कभी भी कांग्रेस को वोट नहीं देंगे. वे एसपी के साथ हैं. लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो पूरे प्रदेश ने विरोध कर दिया.

शिवपाल को समझाकर मामले का हल निकाला जाएगा: मुलायम

मुलायम ने शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर कुछ नहीं बोला और कहा कि सब लोग मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें. आने वाले दिनों में एसपी की कमान युवाओं के हाथों में होगी. मुलायम ने कहा कि शिवपाल को समझाया है आज फिर बात होगी. शिवपाल को समझाकर मामले का हल निकाला जाएगा.

मुलायम ने ये भी कहा कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर उन्होंने भूल की. अगर वे मुख्यमंत्री बनते तो आज एसपी का ये हाल न होता. मुलायम ने कहा कि कड़ी मेहनत करके एसपी को राष्ट्रीय पार्टी बनाया. अगर वे सीएम बन जाते तो आज ये स्थिति नहीं बनती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget