एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेताओं ने कहा- बिहार सरकार बाहर फंसे राज्य के श्रमिकों और छात्रों को सुरक्षित वापस लाएं

बिहार कांग्रेस ने कहा है कि राज्य की नीतीश कुमार सरकार को सभी श्रमिकों और छात्रों को सुरक्षित वापस लाना चाहिए.

पटना: बिहार में कोटा में फंसे बिहारी छात्रों का मुद्दा गरमाता जा रहा है. पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला तो अब कांग्रेस ने भी कहा है कि बिहार के बाहर फंसे श्रमिकों एवं छात्रों को सुरक्षित बिहार लाया जाए. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने आज बिहार प्रदेश कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर कोरोना महामारी को लेकर चलाए जा रहे राहत अभियान की पर चर्चा की. इसी दौरान उन्होंने यह बात कही.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आलावे इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर और कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह भी शामिल हुए. इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी जिला कमिटियों से कोरोना के कहर को लेकर चलाए जा रहे राहत अभियान के बारे में जानकारी ली.

इस दौरान विभिन्न जिला कमेटी के अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि कांग्रेस पार्टी सभी जिलों में कोरोना के कहर से प्रभावित आम जनों के मदद में जुटी हुई है. विभिन्न स्थानों पर साबुन, डेटॉल, सैनिटाइजर, मास्क आदि का वितरण हो रहा है. कई स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सौजन्य से भोज्य सामग्रियों का वितरण हो रहा है.

बैठक के दौरान विभिन्न जिला से जुड़े कांग्रेसी लोगों ने बताया कि पार्टी के द्वारा विभिन्न स्तर पर राहत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने सभी जिलाध्यक्षों को बताया कि मुश्किल हालातों वाले इस कठिन घड़ी में सभी कांग्रेसियों को तन-मन-धन से जनता की सेवा में जुटे रहना है.

इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग किया है कि बिहार से बाहर फंसे बिहारी श्रमिकों एवं विद्यार्थियों को सकुशल बिहार लाए जाने का यथाशीघ्र व्यवस्था करें.उन्होंने कहा कि बिहारी श्रमिकों और बिहारी विद्यार्थियों का यह पूरा हक है कि राज्य सरकार कठिन परिस्थिति में उन्हें सकुशल अपने घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लें. उन्होंने कहा कि सभी प्रवासी श्रमिक तथा छात्र छात्राओं का अपने गृह राज्य में लौटना,उनका पूरा हक है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील किया है कि इस मामले में और ज्यादा राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार के बाहर फंसे श्रमिकों तथा विद्यार्थियों के समस्याओं को समझते हुए अविलंब इस विषय पर फैसला लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
जोधपुर: सोना खरीदने वाले सावधान! भारी धातुओं के पाउडर से बढ़ाया जा रहा वजन
जोधपुर: सोना खरीदने वाले सावधान! भारी धातुओं के पाउडर से बढ़ाया जा रहा वजन
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget