एक्सप्लोरर

पत्नी या पार्टी, लखनऊ में किसके लिए प्रचार करेंगे कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा?

लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा किसके लिए प्रचार करेंगे? अपनी पत्नी के लिए जो गठबंधन की ओर से चुनाव मैदान में हैं या फिर कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम के लिए.

लखनऊ: हाल ही में बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा चर्चाओं में हैं. वे कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से मैदान में हैं और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव मैदान में हैं. पूनम के नामांकन के वक्त शत्रु उनके साथ थे. उन्होंने ये भी कहा कि अखिलेश यादव पीएम बनने के काबिल हैं. यकीनन उनके बयानों से कांग्रेस असहज हो गई है. लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कष्णम ने कहा है कि शत्रुघ्न को उनके लिए भी प्रचार करना चाहिए.

शत्रुघ्न लंबे वक्त से बीजेपी में रहकर भी बागी बने हुए थे. आखिरकार उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और पटना साहिब से चुनावी मैदान में उतर गए. इधर उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से पर्चा भर दिया.

लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम. उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां आकर (पूनम सिन्हा के नामांकन में) अपना पति धर्म निभाया है, लेकिन में शत्रु जी से ये कहना चाहूंगा कि पति धर्म उन्होंने आज निभा दिया लेकिन एक दिन मेरे लिए प्रचार करके वो पार्टी धर्म निभाएं.

लखनऊ लोकसभा क्षेत्र को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. लगभग तीन दशक से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वाजपेयी के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद लालजी टंडन यहां से सांसद रहे. 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राजनाथ सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था और वे जीत कर संसद पहुंचे थे.

बीजेपी ने लखनऊ में राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है, बता दें कि लखनऊ में 6 मई को वोट डाले जाएंगे. लखनऊ के वोटर समीकरण पर नजर डालें तो यहां करीब 1.5 लाख कायस्थ मतदाता हैं, पूनम के नाम के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का कायस्थ कुल और स्टारडम दोनों है. पूनम सिन्हा खुद सिंधी समाज से हैं जिसकी तादाद करीब एक लाख है.

मिस यंग इंडिया प्रतियोगिता की विजेता रहीं पूनम सिन्हा बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम कर चुकी हैं. 1980 में शत्रुघ्न से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया था. हालांकि अब उन्होंने बॉलीवुड में दूसरी पारी शुरु की थी और जोधा-अकबर में ऋतिक की मां का किरदार निभाया था.

वे सोनाक्षी और लव, कुश की मां हैं. माना जाता है कि सोनाक्षी की सफलता में उनका खासा योगदान है क्योंकि उन्होंने ही सोनाक्षी को फिल्मी जगत से जुड़ी बातों के बारे में बताया. सोनाक्षी भी अपनी मां के काफी करीब हैं. पूनम दो फिल्मों की प्रोड्यूसर भी रह चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget