एक्सप्लोरर

MP: कंप्यूटर बाबा ने राज्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, शिवराज सरकार पर लगाया काम नहीं करने देने का आरोप

कंप्यूटर बाबा ने सीएम शिवराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो सिर्फ घोषणाएं ही करते हैं, काम नहीं करते. पूरे प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है. धिक्कार है कि वो नर्मदा किनारे पैदा हुये.

नई दिल्लीः चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अभी तक जहां राज्य में सवर्णों की नाराजगी दूर ही नहीं हुई थी कि अब संतों ने मोर्चा खोल दिया है. यहां नर्मदा मंत्रालय की मांग करने वाले दर्जा प्राप्त मंत्री कंप्यूटर बाबा ने इस्तीफा दे दिया है. कंप्यूटर बाबा ने सीएम शिवराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो सिर्फ घोषणाएं ही करते हैं, काम नहीं करते. पूरे प्रदेश में अवैध खनन हो रहा है. धिक्कार है कि वो नर्मदा किनारे पैदा हुये. जनता सरकार से नाराज हो चुकी है और अब बीजेपी सरकार से संतों का भी मोहभंग हो गया है. राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त कंप्यूटर बाबा ने इस्तीफा देते वक्त मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वो सरकार को गौशाला और नर्मदा के काम नहीं करने दे रहे हैं. कंप्यूटर बाबा ने आगे कहा कि मैंने गायों की दशा और नर्मदा में अवैध खनन पर चर्चा की लेकिन मुझे कुछ भी करने नहीं दिया. मुझे संतो के विचारों को सरकार के सामने लाने का मौका नहीं दिया गया लिहाजा मैं ऐसी सरकार का हिस्सा बने रहना नहीं चाहता. हमारे यहां एक व्यवस्था है जहां सारे संत मिलकर बैठते हैं और चीजों पर फैसला लेते हैं. उन्होंने ही मुझसे कहा कि मैं शिवराज सरकार में कुछ नहीं कर सकता और मुझे लगता है कि वो सही कहते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि शिवराज सिंह चौहान धर्म के बिलकुल विपरीत हैं और धर्म से जुड़ा कुछ काम करना ही नहीं चाहते हैं, इसलिए मैंने अपना इस्तीफा दे दिया. कंप्यूटर बाबा ने ये भी कहा कि प्रदेश में नर्मदा नदी की स्थिति अच्छी नहीं है और इसके लिए मैं एक मंत्रालय चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कंप्यूटर बाबा ने कहा, "मैं गौरक्षा, नर्मदा संरक्षण, मठ-मंदिरों के हितों में काम करना चाहता था, मगर ऐसा करने में असफल रहा। संत समाज का मुझ पर लगातार दबाव रहा, इसी चलते मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं." कंप्यूटर बाबा ने आगे कहा कि वह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेज रहे हैं. चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हुए रिटायर, जाते-जाते कहा-सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम है और रहेगा लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का सवाल- क्या सिर्फ आरक्षण देते रहने से होगा उद्धार, कांग्रेस बोली, राजनीति न करें स्पीकर राज्यों से रोहिंग्या शरणार्थियों का बायोमेट्रिक ब्यौरा एकत्र करने को कहा गया: राजनाथ सिंह पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के सवाल पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुंह फेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव: महायुति और MVA का एक जैसा हाल! दोनों खेमों में बगावत
महाराष्ट्र MLC चुनाव: महायुति और MVA का एक जैसा हाल! दोनों खेमों में बगावत
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget