एक्सप्लोरर

यूपी सरकार के ढाई साल पूरे, योगी का दावा- एक भी दंगा नहीं हुआ, अपराधी जेल में हैं या उसे प्रदेश छोड़कर भागना पड़ा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया है.

उन्होंने कहा कि बीते ढाई सालों में उनकी सरकार ने जनता का विश्वास हासिल किया है और जनता का नजरिया भी बदला है. उन्होंने कहा कि 86 लाख किसानों के एक लाख तक के कर्ज को माफ किया गया.

सीएम योगी ने कहा," हमारे सभी मंत्रियों ने अच्छा काम किया है और मैं पीएम मोदी व अमित शाह जी का आभार व्यक्त करता हूं जिनके मार्गदर्शन में सरकार ने ढाई साल का सफर तय किया है."

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसान की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रयास किए. गन्ना किसानों को भुगतान किया और किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को फायदा दिया.

योगी ने कानून व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी और कहा कि बीते ढाई सालों में अपराधी प्रदेश छोड़ कर जाने को मजबूर हुए हैं और संगठनात्मक अपराध खत्म हुए हैं. साथ ही हर तरह के अपराधों में कमी दर्ज की गई है.

उन्होंने कहा,"14 साल के बनवास के बाद 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई, ढाई वर्ष में ही उसने राज्य की 23 करोड़ जनता का विश्वास जीता और यूपी को पहचान के संकट से निकाला."

सीएम योगी ने कहा,"हमने किसानों के लिए कई योजनायें बनाईं, 86 लाख किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किये, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना लागू की और रिकॉर्ड मात्रा में किसानों से खरीददारी की."

उन्होंने कहा,"बीते ढाई वर्ष में राज्य में एक भी दंगा नही हुआ, दुर्दांत अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ कर भाग गये तथा डकैती, बलात्कार, लूट, फिरौती और बलवा के मामलों में भारी कमी आई है."

योगी आदित्याथ ने कहा,"ढाई वर्ष में बेसिक स्कूलों में 50 लाख नये बच्चे पहुंचे और सभी के लिए स्वेटर, यूनिफार्म, किताबें, खाने आदि का इंतजाम किया गया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश
मोगा ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आया विस्फोटक, ट्रेन को उड़ाने की थी साजिश

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget