एक्सप्लोरर

गृहमंत्री, डीजीपी वाराणसी में मौजूद, 18 साल के खूंखार अपराधी ने कर दी कपड़ा व्यवसायी की हत्या

बदमाशों ने जैतपुरा थाने के दारानगर इलाके में इस सनसनीखेज हत्याकाण्ड को अंजाम दिया है. इस हत्याकांड में आरोपी पंडित की उम्र महज 18 वर्ष बताई जा रही है. उसके खिलाफ लगभग दो दर्जन क्रिमिनल केस दर्ज है और पुलिस ने उसके ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है.

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था की बानगी एक बार फिर देखने को मिली है. कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी ओपी सिंह की मौजूदगी में बदमाशों ने सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी. शहर में डीजीपी के अलावा देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं. राजनाथ सिंह अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं. डीजीपी रविवार को वाराणसी पहुंचे थे. बदमाशों ने जैतपुरा थाने के दारानगर इलाके में इस सनसनीखेज हत्याकाण्ड को अंजाम दिया है. इस हत्याकांड से नाराज लोगों ने कबीर चौरा अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दी और धरने पर बैठ गए. डीजीपी की शहर में मौजूदगी में हुए इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. दारानगर का रहने वाला था मृतक कपड़ा व्यवसायी संदीप यादव उर्फ़ सोनू  इलाके के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक दारानगर का रहने वाला कपड़ा व्यवसायी संदीप यादव उर्फ़ सोनू रोज की तरह बाहर चाय पीने निकला था. वह इलाके के प्रकाशबीर मन्दिर के पास दुकान पर बैठा चाय पी रहा था. इसी बीच बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. एक युवक ने संदीप को करीब से गोली मार दी. गोली लगते ही सोनू जमीन पर गिर पड़ा. गोली संदीप की गर्दन पर बाईं तरफ लगी. सोनू के नीचे गिरते ही बाइक सवार हत्यारे मौके से भाग निकले. मौके पर मौजूद लोगों ने सोनू के परिवार को सूचना दी और उसे लेकर कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया. गृहमंत्री, डीजीपी वाराणसी में मौजूद, 18 साल के खूंखार अपराधी ने कर दी कपड़ा व्यवसायी की हत्या असलहा लहराते हुए भाग निकले हत्यारे हत्या के इस मामले में मृतक सोनू के भाई ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही एक मनबढ़ आये दिन सोनू को धमकी दे रहा था. इस मनबढ़ के यहां पंडित नाम के युवक का आना जाना था. सोमवार सुबह जब सोनू घर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहा था, तभी वहां बाइक पर अपने साथ के साथ पहुंचे पंडित से उसकी कहासुनी होने लगी. भाई का आरोप है कि पंडित ने असलहा निकाला और सोनू को गोली मार दी. गोली चलने के बाद लोगों ने पंडित को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह असलहा लहराते और लोगों को धमकाते हुए वहां से निकला भागा. इलाके के लोगों ने रोड जामकर किया प्रदर्शन सोनू की मौत की खबर सुनते ही इलाके के लोगों ने मंडलीय अस्पताल के बाहर रोड जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनकी मांग थी कि जबतक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता वे सोनू के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे. गुस्साए लोग पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे. पुलिस को गुस्साई भीड़ को शांत करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. हत्या की सूचना मिलते ही वाराणसी के एसपी सिटी दिनेश सिंह, एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र नाथ और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज प्रभारी विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे थे. इन अफसरों ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से इस हत्याकांड के बारे में जानकारी ली है. गृहमंत्री, डीजीपी वाराणसी में मौजूद, 18 साल के खूंखार अपराधी ने कर दी कपड़ा व्यवसायी की हत्या सिर्फ 18 साल का है हत्याकांड का आरोपी इस हत्याकांड में आरोपित पंडित की उम्र महज 18 वर्ष बताई जा रही है. उसके खिलाफ लगभग दो दर्जन क्रिमिनल केस दर्ज है और पुलिस ने उसके ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है. पुलिस की टीम घटना वाले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है. एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक़ मृतक के घर वालों ने हत्याकांड में कुछ लोगों के नाम लिए हैं. जल्द ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच से इसकी तस्दीक हो जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget