एक्सप्लोरर

नोएडा: चलती गाड़ी से गिर कर चीनी नागरिक की मौत, ड्राइव कर रहे दोस्त को पता तक नहीं चला !

एक चीनी शख्स बिजनेस के लिए भारत आया, पार्टी में शराब पी और फिर चलती गाड़ी से गिर गया. हैरानी की बात ये है कि गाड़ी चला रहे शख्स को इस बात का पता तक नहीं चला.

नोएडा: 29 अगस्त को नोएडा में एक चीनी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि चीनी नागरिक के परिवार का इंतजार किया जा रहा है और केस की जांच शुरु कर दी गई है. अजीब बात ये है कि चलती गाड़ी से चीनी नागरिक गिर गया था और गाड़ी चला रहे उसके दोस्तों का कहना है कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला.

नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-105 के पास रहस्यमय परिस्थितियों में चलती कार से गिरकर हुई चीनी नागरिक की मौत के मामले में थाना 39 में एफ़आईआर दर्ज़ कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होगी.

चीनी नागरिक जांग लिसू उर्फ एरिक रहस्यमय परिस्थितियों में चलती कार से गिर गए थे. उन्हें पहले यर्थात अस्पताल और फिर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई. एरिक बिजनेस के सिलसिले में नोएडा आए थे और वह कंपनी के सेक्टर-70 स्थित गेस्ट हाउस में ठहरे थे.

सेक्टर थाना 39 पुलिस, दिल्ली के मयूर विहार निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज़ कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस को दी तहरीर में संदीप कुमार ने घटना का ब्योरा देते हुए बताया है कि उनकी सेक्टर-63 में बैटरी बनाने की कंपनी है.

संदीप की कंपनी में चीनी नागरिक जांग लिसू उर्फ एरिक आए थे. 29 अगस्त की रात को सेक्टर-18 स्थित एक बार में पार्टी थी जिसमें संदीप, एरिक और एक महिला गए थे. उन्होंने काफी शराब पी ली थी. देर रात संदीप अपनी कार से एरिक और महिला को छोड़ने के लिए उनके घर जा रहे थे.

एरिक कार में पीछे की सीट पर बैठे थे. जब वह एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो एरिक सड़क पर गिरकर घायल हो गए. संदीप का कहना है कि उन्हें नशे में होने के कारण एरिक के गिरने का पता ही नहीं चला. गेस्ट हाउस पहुंचने पर उन्होंने एरिक को फोन किया जो उठा नहीं.

संदीप का दावा है कि वे नशे में होने के कारण सो गए और अगले दिन उन्हें घटना के बारे में पता चला. उन्होंने यथार्थ अस्पताल से फोर्टिस अस्पकाल में उन्हें शिफ्ट किया लेकिन 30 अगस्त की रात को एरिक की मौत हो गई.

पुलिस ने कहा कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. केस दर्ज कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सीसीटीवी और फोन डिटेल्स की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget