एक्सप्लोरर

सेंट्रल रेलवे ने कबाड़ से कमाए 310 करोड़, 'मिशन जीरो स्क्रैप' से बना यह रिकॉर्ड

सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने बताया कि अप्रैल 2019 से लेकर फरवरी 2020 के बीच बेची गई स्क्रैप से 310 करोड़ 49 लाख रुपये की कमाई हुई है.पिछले साल इसी समयकाल में 244 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई हुई थी. यानी पिछले साल की तुलना में इस साल 27 फ़ीसदी अधिक कमाई हुई है.

मुंबई: स्वच्छ भारत अभियान को भारतीय रेलवे ने बहुत गंभीरता से लिया है. अपने अलग-अलग उपक्रमों के माध्यम से रेलवे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है. इसी कड़ी में सेंट्रल रेलवे ने रेलवे परिसर से अनावश्यक चीजों को हटाने का फैसला किया है और इसका फायदा सीधे-सीधे रेलवे को मिल रहा है. सेंट्रल रेलवे ने सिर्फ अपनी कबाड़ बेचकर 310 करोड़ की कमाई की है और यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

दरअसल सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर संजीव मित्तल ने एक मिशन की शुरुआत की है. स्वच्छता के तहत 'मिशन जीरो स्क्रैप' की एक योजना सेंट्रल रेलवे में लाई. इसके तहत सेंट्रल रेलवे के अंतर्गत आने वाले अनावश्यक वस्तुओं, स्क्रैप को बेच दिया जाए और उस जगह को साफ किया जाए. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सिर्फ कबाड़ बेचकर सेंट्रल रेलवे ने 310 करोड़ की कमाई की है. इस मिशन के तहत सेंट्रल रेलवे के हर डिवीजन, वर्कशॉप, और शेड में लंबे समय से रखे अनावश्यक वस्तुओं और कबाड़ को बेच दिया जाए.

सेंट्रल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एके सिंह ने बताया कि अप्रैल 2019 से लेकर फरवरी 2020 के बीच बेची गई स्क्रैप से 310 करोड़ 49 लाख रुपये की कमाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी समयकाल में 244 करोड़ 19 लाख रुपये की कमाई हुई थी. यानी पिछले साल की तुलना में इस साल 27 फ़ीसदी अधिक कमाई हुई है.

एके सिंह ने बताया कि सेंट्रल रेलवे ने जो स्क्रैप बेचा है, उसमें ट्रेन कोच के हिस्से, लोहे के हिस्से, खराब हो गए पहिए, ट्रेन के डिब्बे इत्यादि शामिल हैं. एक तरफ जहां लंबे समय से पड़े अनावश्यक कबाड़ को बेचकर रेलवे को करोड़ों का मुनाफा हुआ है, वहीं रेलवे के वर्कशॉप, कारशेड इन जगहों पर सफाई करना भी आसान हो गया है और काफी जगह भी उपलब्ध हो गई है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus प्रभावित देशों से लौटे वैष्णो देवी के 23 श्रद्धालुओं को यात्रा करने से रोका गया 

अगर आप कोरोना से बचाव चाहते हैं तो सैनेटाइजर और मास्क नहीं, ये है कारगर तरीका  

कोरोना वायरस के चलते IPL रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते कर सकता है सुनवाई

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, '16 अक्टूबर को शाम 5 बजे...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget