एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप मामला: सीबीआई ने फाइल की चार्जशीट, नामजद आरोपी बनाए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

17 वर्षीय पीड़िता से कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर बीजेपी विधायक जेल में हैं. इसके पहले सीबीआई ने सेंगर के भाई और चार अन्य के खिलाफ अपना पहला आरोप पत्र दायर किया था.

लखनऊ: उन्नाव बलात्कार मामले में आज सीबीआई ने आरोप पत्र दायर कर दिया है. इसमें बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को नामजद आरोपी बनाया गया है. 17 वर्षीय पीड़िता से कथित तौर पर बलात्कार करने को लेकर बीजेपी विधायक जेल में हैं. इसके पहले सीबीआई ने पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के सिलसिले में सेंगर के भाई और चार अन्य के खिलाफ अपना पहला आरोप पत्र दायर किया था.

सूत्रों ने बताया कि आरोपपत्र लखनऊ में एक विशेष सीबीआई अदालत में दायर किया गया और इसमें सेंगर और उसके कथित सहयोगी शशि सिंह का नाम मामले के आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है.

मुन्ना बजरंगी की हत्या से सहमे मुख्तार अंसारी, दो दिन से बैरक से नहीं निकले बाहर

पीड़िता ने किया था आत्मदाह करने का प्रयास

17 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने आवास पर पिछले साल उससे उस वक्त बलात्कार किया जब वह नौकरी मांगने के लिए अपने एक रिश्तेदार के साथ उसके पास गई थी.वह न्याय पाने के लिये दर-दर भटक रही थी और उसने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने आत्मदाह करने का प्रयास भी किया था.

यूपी वालों के लिए राहत की खबर, इन जिलों में होगी बारिश

जेल में हो गई थी पीड़िता के पिता की मौत

पीड़िता के पिता विधायक के खिलाफ बलात्कार के संबंध में मामला दर्ज कराने के लिए गत तीन अप्रैल को अदालत की सुनवाई में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली से आए थे. शाम में आरोपी ने उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और उनकी पिटाई की. इसमें उन्हें गंभीर चोट आई. उनपर स्थानीय पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के खिलाफ मामला भी दर्ज किया और उन्हें जेल में डाल दिया, जहां इलाज के अभाव में गत आठ अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई.

मां के साथ सो रही चार साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, बनाया हवस का शिकार

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के लिए फांसी की सजा की मांग कर चुकी है पीड़िता

बता दें कि पीड़िता उसका रेप करने और उसकी पिता की हत्या के मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के लिए फांसी की सजा की मांग कर चुकी है. गौरतलब है कि उन्नाव की एक युवती ने आरोप लगाए थे कि 4 जून 2017 को उसके साथ बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने रेप किया. आरोप है कि शशि सिंह नाम की महिला नौकरी का झांसा देकर युवती को विधायक कुलदीप सेंगर के पास लाई थी जहां उसके साथ रेप किया गया.

वायरल हुआ था लड़की के पिता का वीडियो

लड़की के पिता की मृत्यु से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसे विधायक के भाई और अन्य द्वारा पुलिस की मौजूदगी में पीटा गया और उस पर राइफल के बट से हमला किया गया. मामले के बाद शर्मिंदगी का सामना कर रही राज्य की बीजेपी सरकार ने इस वर्ष अप्रैल में एक सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget