एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: हिंसा के बाद जमींदोज हुई सियासी जमीन के नफ़ा-नुकसान का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पहुंचा BJP का प्रतिनिधिमंडल

इस टीम में राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर के अलावा मुजफ्फरनगर सदर से बीजेपी विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना के बीजेपी विधायक उमेश मालिक और साहिबाबाद से बीजेपी विधायक सुनील शर्मा शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा में मारे गए सुमित के घर का भी मुहाल चाल लिया. नेताओं ने सुमित के परिवार के अलावा कई ग्रामीणों से बात की.

बुलंदशहर: बुलंदशहर में गौकशी, हिंसा के बाद जमीदोंज हुई सियासी जमीन के नफ़ा-नुकसान और जायजा लेने घटना के 16वें दिन राज्य बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल चिंगरावठी गांव पहुंचा. राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में तीन विधायकों का प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस चौकी और तीन गांवो का दौरा किया और हिंसा से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाक़ात की. बीजेपी नेताओं ने फरार चल रहे हिंसा के आरोपियों के परिजनों से भी बातचीत की है. प्रतिनिधिमंडल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को अब अपनी रिपोर्ट सौपेंगे.

बुलंदशहर: हिंसा के बाद जमींदोज हुई सियासी जमीन के नफ़ा-नुकसान का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पहुंचा BJP का प्रतिनिधिमंडल

इस टीम में राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर के अलावा मुजफ्फरनगर सदर से बीजेपी विधायक कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना के बीजेपी विधायक उमेश मालिक और साहिबाबाद से बीजेपी विधायक सुनील शर्मा शामिल थे. प्रतिनिधिमंडल ने हिंसा में मारे गए सुमित के घर का भी मुहाल चाल लिया. नेताओं ने सुमित के परिवार के अलावा कई ग्रामीणों से बात की.

बुलंदशहर: हिंसा के बाद जमींदोज हुई सियासी जमीन के नफ़ा-नुकसान का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पहुंचा BJP का प्रतिनिधिमंडल

महाव गांव पहुंचे बीजेपी नेताओं ने ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों से बात की और हिंसा के बाद हुई पुलिस की बर्बरता की कहानियां सुनी. बीजेपी नेता हिंसा में आरोपी बनाए गए जीतू फौजी के घर भी जाना चाहते थे लेकिन जीतू के परिवार के गांव से पलायन कर जाने की वजह से रास्ते से ही लौट आये. नेता हिंसा के मुख्यारोपी योगेश राज के गांव भी पहुंचे और ग्रामीणों के अलावा योगेश के परिजनों से अकेले में बात की. यहां के बाद नेताओं की टीम स्याना के अग्रवाल धर्मशाला पहुंची और वहां मौजूद हिंसा के आरोपी शिखर अग्रवाल के चाचा राजीव अग्रवाल से मुलाकात की.

बुलंदशहर: हिंसा के बाद जमींदोज हुई सियासी जमीन के नफ़ा-नुकसान का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पहुंचा BJP का प्रतिनिधिमंडल

मुआयने के बाद बुलंदशहर पहुंचे राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने बताया कि हिंसा प्रभावित गांवों के लोगों से बात की है और उनका दर्द भी हमने सुना है. सभी तथ्य इकठ्ठे कर लिए हैं और अब संगठन को रिपोर्ट सौंपेंगे. सांसद ने रिपोर्ट के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

बीजेपी के लिए हमेशा उर्वरा रही है स्याना की धरती

3 दिसंबर को स्याना के जिस इलाके में गोकशी के बाद हिंसा हुई वह इलाका हमेशा से भारतीय जनता पार्टी के लिए मुफीद रहा है. पुलिस की कार्रवाई के बाद 3 गांव के सैकड़ों लोग घरों में ताला डालकर पलायन कर चुके हैं और अधिकांश नौजवान ही हिंसा के मुकदमे में आरोपी बनाए गए हैं. ऐसे में बीजेपी के सामने इस इलाके में अपना सियासी वजूद बचाए रखने की चुनौती बनी हुई है. जाट, ठाकुर, ब्राह्मण, लोध और वैश्य बाहुल्य इस इलाके में पहले भी बीजेपी के विधायक जीतते आए हैं और वर्तमान में भी यह सीट बीजेपी के खाते में हैं. संगठन अब इस हिंसा में हुए सियासी नुकसान की भरपाई के लिए कोशिश कर रहा है. इस इलाके के लोग पिछले दिनों कार्रवाई के नाम पर हुई पुलिसिया बर्बरता से खासे त्रस्त हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में सीएम योगी बोले-हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
अयोध्या में सीएम योगी बोले-हनुमानगढ़ी में पढ़वाई थी नमाज, जामा मस्जिद में हनुमान चालीस कराएंगे?
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित
लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget