एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: दूसरे आरोपी ने भी वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष, कहा- इंस्पेक्टर की वजह से बिगड़ा माहौल

बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और सुमित की हत्या को चार दिन हो चुके हैं लेकिन मुख्य आरोपी योगेश राज अब तक फरार है. इस बीच आरोपी बजरंग दल के नेता योगेश के बाद एक और आरोपी शिखर अग्रवाल ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है.

बुलंदशहर: बुलंदशहर हिंसा मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और नए वीडियो सामने आ रहे हैं. सोमवार तीन दिसंबर को बुलंदशहर में हुई हिंसा के मामले में आरोपी बजरंग दल के नेता योगेश राज के बाद एक और आरोपी शिखर अग्रवाल का वीडियो सामने आया है और उसने भी खुद को निर्दोष बताया है. शिखर अग्रवाल स्याना में बीजेपी नगर युवा मंच का नगरअध्यक्ष भी है. शिखर का कहना है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की वजह से माहौल बिगड़ा. उसने आरोप लगाया कि सुबोध कुमार सिंह पूरे मामले में एक बार भी मौके पर नहीं आए. शिखर ने कहा अगर उसकी गलती है तो पुलिस उसे सूली पर लटका दे और अगर नहीं है तो उसके साथ कुछ ना किया जाए. शिखर ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवा उठाए हैं. बुलंदशहर हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध सिंह और सुमित की हत्या को चार दिन हो चुके हैं लेकिन मुख्य आरोपी योगेश राज अब तक फरार है. इस बीच आरोपी बजरंग दल के नेता योगेश ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है. वहीं बजरंग दल मेरठ प्रांत के संयोजक प्रवीण भाटी योगेश के समर्थन में आए और पुलिस पर योगेश को फंसाने की साजिश का आरोप लगाया. बता दें कि बुलंदशहर के स्याना में हिंसा और इसमें एक पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का पूरा महकमा सवालों के घेरे में है. इस बीच सूबे के पुलिस प्रमुख ओपी सिंह ने कहा है कि बुलंदशहर की घटना एक षड्यंत्र है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि गौ मांस कहां से आया. उसे वहां कौन लाया? पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा, "मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह घटना सिर्फ लॉ एंड ऑर्डर का हिस्सा नहीं है. यह किसी साजिश का भी हिस्सा है. उन्होंने कहा हम इसकी जांच के लिए एजेंसी को लगाया गया है. बुलंदशहर के स्याना में बुधवार को एक बार फिर गोवंशों के अवशेष मिले . स्याना के नया गांव इलाके में ये अवशेष पाए गए हैं. सोमवार को भड़की हिंसा से सबक लेते पुलिस ने गोवंशों के अवशेषों को दफन करा दिया है. मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. घटना का नया वीडियो आया सामने इस घटना का एक नया वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि आक्रोशित भीड़ पत्थरबाजी कर रही है. युवकों के हाथों में पत्थर और डंडे हैं. ये लोग खेतों की ओर पुलिसवालों को दौड़ा रहे हैं. इसी बीच घायल सुमित दिखाई देता है जिसके साथी उसे सहारा देकर ले जाते दिखते हैं. कुछ युवकों की आवाजें सुनाई देती हैं और हाथ में बंदूक लिए एक पुलिसवाला भी दिखता है. वीडियो खत्म होने से ठीक पहले एक पुलिसवाला खेत में गिरा दिखाई देता है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि वो कौन है. माना जा रहा है कि ये इंस्पेक्टर सुबोध ही हैं. नाबालिगों को बनाया आरोपी पुलिस ने गोकशी के मामले में दो नाबालिगों को आरोपी बनाया है जिसकी चर्चा शहर भर में हो रही है. दरअसल पुलिस ने गोकशी को लेकर भी मामला दर्ज किया है और उसके बाद हुए हंगामे के मामले में भी केस दर्ज किया गया है. गोकशी के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को भी आरोपी बना दिया है. आरोपी बच्चों में से एक के पिता ने बताया कि वो अपने बच्चे को लेकर थाने भी पहुंचे थे जहां पर मोबाइल नंबर आदि लिख लिया गया. दूसरा बच्चा उनका भतीजा है. 10-11 साल के इन लड़कों के नाम गोकशी में आने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget