एक्सप्लोरर

मेरठ: बीएसपी नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, दूसरा बेटा हमले में घायल

शहर के शास्त्रीनगर के सैक्टर 10 में दानिश गुर्जर और उसका भाई शोएब गुर्जर क्रिकेट खेलकर स्कूटी से कुटी चौराहा होते हुए अपने घर बुद्धागार्डन की ओर निकल रहे थे. तभी आधा दर्जन बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. दानिश को कई गोलियां लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

मेरठ: मेरठ में मंगलवार देर शाम आधा दर्जन बदमाशों ने गोलियां चलाकर बीएसपी नेता के बेटे की हत्या कर दी. हमले में मृतक का सगा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है. वारदात के पीछे क्रिकेट मैच का विवाद बताया जा रहा है. मृतक मेरठ के कुख्यात बदमाश सलमान गैंग का सक्रिय गुर्गा था. पॉश कालोनी में अचानक चली ताबड़तोड़ गोलियां

शहर के शास्त्रीनगर के सैक्टर 10 में दानिश गुर्जर और उसका भाई शोएब गुर्जर क्रिकेट खेलकर स्कूटी से कुटी चौराहा होते हुए अपने घर बुद्धागार्डन की ओर निकल रहे थे. तभी आधा दर्जन बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. दानिश को कई गोलियां लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हमले में दानिश का भाई शोएब गोलियां लगने से घायल हो गया. शोएब को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है.

विवाद क्रिकेट का या गैंगवार की रंजिश?

बताया गया है कि विश्वविद्यालय में क्रिकेट खेलते वक्त दानिश के साथ कुछ लड़कों का विवाद हो गया था. दानिश को लड़कों ने उस वक्त भुगत लेने की धमकी दी थी. वारदात के पीछ उन्हीं लड़कों का हाथ बताया गया है. हांलाकि परिजनों ने मुकदमें की तहरीर में शास्त्रीनगर निवासी 4 सगे भाईयों को नामजद कराया है. पुलिस के मुताबिक दानिश दबंग था इसलिए बदमाशों ने हमले के वक्त सबसे पहले उसे ही गोलियां मारी.

सलमान गैंग का सक्रिय गुर्गा है दानिश

मृतक दानिश के बारे में पुलिस को पता चला है कि उसका संबध शहर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान से है. सलमान फिलहाल जेल में बंद है लेकिन उसके इशारे पर उसके दुश्मन शारिक के गुर्गो से हत्या का सिलसिला कई सालों से चल रहा है. पिछले दिनों सलमान के भाई आसिफ के साथ मिलकर दानिश ने शारिक गैंग के बदमाश शाहबाज पर हमला किया था. शाहबाज के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है. माना जा रहा है कि दानिश की हत्या उस हमले का जबाब हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
'अमेरिकी BJP को...' इमरान खान को नोटिस पर अभिजीत दीपके ने किया मुंबई पुलिस को 'सैल्यूट'
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget