एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: अड़तालीस घंटे में हुई क़त्ल की आठवीं वारदात, शहर में फैली दहशत

हां कलयुगी भाई ने मामूली विवाद में अपने बड़े भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. इलाहाबाद में पिछले अड़तालीस घंटे में क़त्ल की यह आठवीं वारदात है. दो दिनों में आठ क़त्ल से इलाहाबाद में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

इलाहाबाद : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर इलाहाबाद में अड़तालीस घंटे में क़त्ल की आठवीं वारदात सामने आई है. यहां कलयुगी भाई ने मामूली विवाद में अपने बड़े भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. इलाहाबाद में पिछले अड़तालीस घंटे में क़त्ल की यह आठवीं वारदात है. दो दिनों में आठ क़त्ल से इलाहाबाद में दहशत का माहौल कायम हो गया है.

ये पूरा मामला शहर के खुल्दाबाद इलाके के काला डांडा मोहल्ले का है. यहां कंस्ट्रक्शन का कारोबार करने वाले संजय कुमार को उसके ही छोटे भाई सुनील उर्फ़ गब्बर ने लोहे की रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. दरअसल दोनों भाइयों में मंगलवार की शाम को खाना खाने के दौरान विवाद हुआ था.

मामूली कहासुनी के बाद माहौल सामान्य हो गया था, लेकिन छोटे भाई सुनील उर्फ़ गब्बर ने आज भोर में संजय के सिर पर लोहे की रॉड से उस वक्त हमला कर दिया जब वह गहरी नींद में सो रहा था. लोगों को क़त्ल की जानकारी आज दिन में हुई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोटे भाई गब्बर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं होने की बात कही है.

सोमवार को दोपहर में करेली इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों का क़त्ल हुआ था. धर्म परिवर्तन कर सात महीने पहले ही लव मैरिज करने वाले एक सिरफिरे ने गर्भवती पत्नी, उसके पिता और पहले पति से हुई पांच साल की बेटी का क़त्ल घर में ही कर दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसी दिन शाम को नवाबगंज इलाके में दो भाइयों को अज्ञात लोगों ने उनके घर में मौत के घाट उतार दिया था. इस वारदात में मृतकों की मां पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से ज़ख़्मी किया गया था.

इसके अलावा करछना इलाके में अवैध बालू खनन के विवाद में एक युवक की हत्या की गई, जबकि बालू निकालने के विवाद में ही धूमनगंज इलाके में एक मजदूर को मौत के घाट उतारा गया. सात क़त्ल के बाद आज भाई द्वारा भाई के क़त्ल के तौर पर आठवां मामला सामने आया है. इसके अलावा लूट की भी दो घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं ने जहां क़ानून व्यवस्था पर सवाल निशान खड़े कर दिए हैं वहीं इसने लोगों में डर व दहशत पैदा कर दी है. हालांकि अफसरों का कहना है कि वह जल्द ही सारे मामलों का खुलासा कर देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? जानिए
Maharashtra News: सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
सदन में CM फडणवीस के ऐलान, किसानों की कर्जमाफी, पुलिस आवास और साइबर सुरक्षा पर घोषणाएं
Maharashtra: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा
महाराष्ट्र: सावरकर को 'भारत रत्न' देने के प्रस्ताव पर चर्चा, BJP विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget