एक्सप्लोरर

एसपी शालिनी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने वाले बीजेपी नेता को कोतवाली से छुड़ा ले गए समर्थक

पुलिस अधीक्षक शालिनी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता उसे छुड़ा ले गए. एसपी शालिनी ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था.

बांदा: पुलिस अधीक्षक शालिनी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट लिखने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया लेकिन बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता उसे छुड़ा ले गए. एसपी शालिनी ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने बीजेपी नेता को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया लेकिन ढाई सौ से ज्यादा बीजेपी नेता-कार्यकर्ता जुट गए और आरोपी को पुलिस के कब्जे से जबरन छुड़ा ले गए. भारतीय जनता पार्टी के महुआ मंडल अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक शालिनी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की थी. बांदा में तेरह माह का कार्यकाल गुजार कर मिर्जापुर के लिए स्थानांतरित एसपी ने त्रिपाठी के खिलाफ आईटी एक्ट में अपराध दर्ज करवाया था. मामला एसपी से जुड़ा था लिहाजा पुलिस ने रात में ही बीजेपी पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार सुबह त्रिपाठी को जेल भेजने की तैयारी के तहत पुलिस उसे चिकित्सीय जांच के लिए जिला चिकित्सालय ले गई, जहां जिलास्तरीय कई पदाधिकारियों के साथ करीब ढाई सौ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल को घेर लिया. बाद में नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राघवेंद्र सिंह आरोपी को अपनी सरकारी जीप में कोतवाली सदर बांदा ले गए. भीड़ यहां भी पहुंच गई. भीड़ ने सीओ को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा, उसी दौरान वे आरोपी को जबरन छुड़ा ले गए. सीओ राघवेंद्र सिंह ने शाम को बताया कि आरोपी बृजेश त्रिपाठी पर दर्ज सभी धाराएं जमानती हैं, इसलिए निजी मुचलका भरवा कर कोतवाली से छोड़ा गया है. अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है. बीजेपी बांदा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह और महामंत्री प्रेम नारायण द्विवेदी ने संयुक्त रूप से आरोप लगाया कि पुलिस त्रिपाठी को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गई थी, वहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई है. इस संबंध में त्रिपाठी ने सदर कोतवाली में बांदा में एसपी शालिनी को नामजद करते हुए अपहरण और हत्या की साजिश रचने की एक तहरीर भी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget