एक्सप्लोरर

यूपी: बूथ मैनेजमेंट के दम पर 2019 के चुनाव जीतने की बीजेपी की कवायद

बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने कहा, 'बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अमरोहा के रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज, गजरौला के मैदान में पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.'

लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होंगे. बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने कहा, 'बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अमरोहा के रमाबाई आंबेडकर डिग्री कालेज, गजरौला के मैदान में पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.'

उन्होंने कहा, 'बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की कडी में शाह का यह उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा है. इस सम्मेलन में पश्चिम क्षेत्र के 14 लोकसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले बूथ के अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर संयोजक सम्मिलित होंगे.'

दीक्षित ने बताया कि शाह छह फरवरी को एटा में ब्रज क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे जबकि आठ फरवरी को गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को महाराजगंज में और काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को जौनपुर में संबोधित करेंगे.

खेत में खुदाई के दौरान निकली देवी की प्राचीन मूर्ति, 1000 साल पुरानी होने का दावा

बीजेपी नेताओं का कहना है कि शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भी इसी तरह के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन किया था और उसका परिणाम जबर्दस्त रहा.

उन्होंने कहा कि शाह की ये बैठकें 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण हैं और अगले लोकसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की ताकत तथा सरकार की उपलब्धियों को लेकर एक बार फिर 'विकास' को ही चुनावी केन्द्रबिन्दु में रखा जाएगा.

बीजेपी नेताओं ने कहा कि पार्टी लंबे समय से बूथ प्रबंधन पर काम कर रही थी और आगे भी करती रहेगी. बूथ प्रबंधन का परिणाम है कि 2014 के चुनाव में बीजेपी के 36 लाख कार्यकर्ता थे जो आज बढ़कर एक करोड अस्सी लाख हो गये हैं.

सरकार का अंतिम बजट जुमलों से भरा और जमीनी हकीकत से दूर है- मायावती

उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ लाख से अधिक बूथों पर पार्टी ने बूथ अध्यक्ष तैनात किये हैं. बीजेपी के एक नेता ने कहा, 'बीजेपी बूथ अध्यक्षों के दम पर विपक्ष की हर चुनौती का जवाब देगी. चाहे कोई भी गठबंधन हो, सपा-बसपा का तालमेल हो या फिर कांग्रेस हो, हम हर जगह बूथ मजबूत करेंगे और 2019 में असाधारण विजय सुनिश्चित करेंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget