एक्सप्लोरर

एक और बीजेपी विधायक ने खोला योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा- बदतर हो रहे हालात

यूपी की योगी सरकार के कामकाज पर विपक्षी पार्टियों से ज़्यादा अब बीजेपी के विधायक ही सवाल उठाते हुए उस पर निशाना साधने लगे हैं. अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बीजेपी विधायकों में नया नाम एमएलसी डा० यज्ञदत्त शर्मा का जुड़ गया है.

इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार के कामकाज पर विपक्षी पार्टियों से ज़्यादा अब बीजेपी के विधायक ही सवाल उठाते हुए उस पर निशाना साधने लगे हैं. अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बीजेपी विधायकों में नया नाम एमएलसी डा० यज्ञदत्त शर्मा का जुड़ गया है.

यज्ञदत्त शर्मा विधान परिषद में बीजेपी विधायक दल के उपनेता हैं. लगातार चार बार से एमएलसी चुने जा रहे बीजेपी के सीनियर लीडर डा० यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि योगी सरकार का नौकरशाही पर कोई अंकुश नहीं है, जिसकी वजह से वह बेलगाम हो गई है.

सरकार में विधायकों व पार्टी के सीनियर लीडर्स की भी नहीं सुनी जा रही है. उनके मुताबिक़ सरकार का जो रवैया है, वह पार्टी के लिए कतई ठीक नहीं है. पिछले बाइस सालों से विधायक यज्ञदत्त शर्मा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए इन दिनों वही हालात हो गए हैं, जो कल्याण सिंह की पहली सरकार में थी.

सीनियर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर मेडिकल स्टूडेंट ने की खुदकुशी की कोशिश, नाराज़ जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा व उनकी नाराज़गी की वजह से कल्याण सिंह की सरकार गिरने पर बीजेपी 1993 में दोबारा सत्ता में नहीं आ सकी थी. यही हालात इन दिनों भी बनते जा रहे हैं. विधायक यज्ञदत्त शर्मा ने सीएम योगी को आगाह करते हुए लिखा है कि हालात बदतर होते जा रहे हैं और इस पर गंभीरता से विचार किये जाने की ज़रूरत है.

डा० यज्ञदत्त शर्मा इलाहाबाद के रहने वाले हैं. वह पिछले चार बार से इलाहाबाद - झांसी ग्रेजुएट कांस्टुएंसी से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं. पेशे से शिक्षक रहे यज्ञदत्त शर्मा की गिनती बीजेपी के सीनियर लीडर्स में होती है. वह पूर्व केंद्रीय मंत्री डा० मुरली मनोहर जोशी के बेहद करीबियों में गिने जाते हैं.

इलाहाबाद : एनकाउंटर में मारा गया अस्सी हजार का ईनामी डकैत, दर्ज थे कई संगीन मामले

सदन में वह अक्सर सीएम योगी की बगल की सीट पर बैठे नजर आते हैं. सूबे के प्राइमरी स्कूलों में हुए टीचर्स के ट्रांसफर में जो पॉलिसी अपनाई गई, उससे वह बेहद नाराज़ हैं. उनकी नाराज़गी माध्यमिक स्कूलों के टीचर्स के ट्रांसफर के नियम को भी और पेचीदा किये जाने को लेकर भी है.

इसीलिये उन्होंने चिट्ठी की कॉपी सीएम योगी के साथ ही डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल को भी भेजी है. अपनी चिट्ठी को उन्होने प्रेस नोट के साथ आज सार्वजनिक भी कर दिया है. उनका कहना है कि पार्टी और सरकार उनकी इस चिट्ठी व उसमे लिखी गई बातों को चाहे जिस भी रूप में ले, उसकी उन्हें फ़िक्र नहीं है.

चलती ट्रेन में करते थे चोरी, 7 साल में 300 वारदातें, हर बड़े शहर में हैं गिरोह के वकील

दरअसल लगातार बाइस सालों से विधायक सीनियर लीडर डा० यज्ञदत्त शर्मा को योगी सरकार में मंत्री बनाए जाने की उम्मीद थी. हालांकि डिप्टी सीएम केशव व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ, नंद गोपाल नंदी और रीता जोशी के होने की वजह से उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी.

मीडिया में दिए गए बयान में उन्होंने दावा किया है कि सूबे में कड़ाई सिर्फ दिखावे की है और हकीकत में इसका कोई असर नहीं है. सरकार का नौकरशाही पर अंकुश नहीं रह गया है. इससे कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं.

दो पन्ने की अपनी चिट्ठी में लगातार चार बार से विधायक चुने जा रहे यज्ञदत्त शर्मा ने ज़्यादातर हिस्से में टीचर्स के ट्रांसफर पर अपनी बात लिखी है, लेकिन पांचवें और आख़िरी पैरे में उन्होंने सरकार को लेकर खुलकर अपनी नाराज़गी जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget