एक्सप्लोरर

भगवान हनुमान पर योगी के बयान से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने जतायी असहमति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को कथित तौर पर दलित बताये जाने से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने असहमति जताते हुए कहा है कि किसी देवता को जाति से जोड़ना सही नहीं है.

बलिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को कथित तौर पर दलित बताये जाने से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने असहमति जताते हुए कहा है कि किसी देवता को जाति से जोड़ना सही नहीं है. बैरिया से बीजेपी विधायक सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राजस्थान में एक चुनावी रैली में भगवान हनुमान को ‘दलित’ करार देने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भगवान जाति से परे होते हैं.

उन्होंने कहा कि भगवान तो सभी जातियों के भगवान हैं. भगवान को किसी जाति से जोड़ना उनके विचार से उचित नहीं है.

योगी ने गत मंगलवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भगवान हनुमान को दलित, वनवासी, गिरवासी और वंचित करार दिया था. योगी के इस बयान से नाराज राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है.

विपक्षी पार्टियों और कई संगठनों के निशाना साधने के बाद यूपी के गवर्नर राम नाइक ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि अपनी बातों को सभ्यता से रखना और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना अपने विचारों को लोगों के सामने रखना लोकतंत्र के लिए बेहद ज़रूरी है. गवर्नर राम नाइक ने सीएम योगी को नसीहत देते हुए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से सीख लेने को कहा है.

गुरुवार को यूपी के बहराइच पहुंचे सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से जब उनके बयान पर सवाल किया गया तो वो इसे टाल गए और विकास के आंकडे गिनाने लगे. पत्रकारों ने कई बार भगवान हनुमान पर उनके बयान को लेकर सवाल किया लेकिन उन्होंने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया बल्कि विकास की योजनाओं और आंकडों को बताने लगे. पत्रकारों ने उनसे अवैध खनन को लेकर भी सवाल किए लेकिन सीएम ने जवाब नहीं दिया और वापस चल दिए.

इन खबरों को भी पढ़ें- 

माइक्रोसॉफ्ट की शिकायत पर हुआ बड़ा खुलासा- 9 फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश, 23 लोग गिरफ्तार  बरेली में बोले केशव प्रसाद मौर्य- राम मंदिर के लिए बीजेपी का विहिप और न्यास को खुला समर्थन  सीएम योगी आदित्यनाथ ने नहीं दिया भगवान हनुमान पर पूछे गए सवाल का जवाब, गिनाने लगे उपलब्धियां  गवर्नर राम नाइक ने दी सीएम योगी को नसीहत, कहा- अटल की तरह बातों को सलीके से रखना ज़रूरी  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर बवाल, कहा था- दारुल उलूम से निकलते हैं आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget