एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक का दर्द- मुख्यमंत्री जी, डीएम और एसपी हमें ठीक से बैठाते भी नहीं हैं

यूपी में बीजेपी विधायकों की आम शिकायत है कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं. उनके कहने पर कुछ करते नहीं हैं. उनकी लिखी चिट्ठियों पर कार्रवाई नहीं होती है. लेकिन अब तो बात आगे बढ़ गई है.

लखनऊ: यूपी में बीजेपी विधायकों की आम शिकायत है कि अधिकारी उनकी सुनते नहीं हैं. उनके कहने पर कुछ करते नहीं हैं. उनकी लिखी चिट्ठियों पर कार्रवाई नहीं होती है. लेकिन अब तो बात आगे बढ़ गई है. पार्टी के एक एमएलए की शिकायत है कि अफ़सर हमें ठीक से बैठाते तक नहीं हैं. अब बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक जा पहुंची है.

ताज़ा मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले का है. ब्रजेश प्रजापति यहां से बीजेपी विधायक हैं. वे पहली बार तिंदवारी से चुनाव जीते हैं. 23 जून को बांदा की एसपी शालिनी ने समन्वय समिति की बैठक बुलाई थी. पुलिस लाइन में मीटिंग हुई. डीएम दिव्य प्रकाश गिरी भी वहां पहुंचे.

बीजेपी से गठबंधन पर पुनर्विचार करेगी SBSP, चार जुलाई को लखनऊ में होगी बैठक

विधायक ब्रजेश प्रजापति बैठक के लिए बताए गए वक़्त पर शाम 5 बजे पहुंच गए. एसपी 40 मिनट लेट पहुंची. विधायक इंतज़ार करते रहे. डीएम और एसपी के लिए दो बड़ी और ऊंची वीआईपी कुर्सियां लगाई गईं थीं. लेकिन एमएलए के लिए जनरल कुर्सी लगी थी.

बीजेपी विधायक का दर्द- मुख्यमंत्री जी, डीएम और एसपी हमें ठीक से बैठाते भी नहीं हैं

दोनों अधिकारियों के सामने माइक लगे थे. लेकिन विधायक के लिए कोई इंतज़ाम नहीं थ. अपने ही लोगों के बीच बीजेपी एमएलए ब्रजेश प्रजापति की किरकिरी हो गई. अब विधायक ब्रजेश प्रजापति ने सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है.

मुलायम के संसदीय क्षेत्र जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास

उनका कहना है,"प्रोटोकॉल में एमएलए का क़द प्रमुख सचिव से भी बड़ा है. लेकिन एसपी और डीएम ने उनकी बेइज़्ज़ती की है." ब्रजेश ने योगी से एसपी शालिनी के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की है. उन्होनें मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी में सबूत के तौर पर मीटिंग की फ़ोटो भी भेज दी है.

बीजेपी विधायक का दर्द- मुख्यमंत्री जी, डीएम और एसपी हमें ठीक से बैठाते भी नहीं हैं

बांदा सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी का आरोप है कि एसपी शालिनी का जन प्रतिनिधियों से व्यवहार ख़राब रहता है. इसीलिए अब मैं बैठकों में नहीं जाता हूं. बांदा के डीआईजी मनोज तिवारी ने कहा,"मुझे ब्रजेश प्रजापति की शिकायत के बारे में पता चला है. मैंने उनसे बात की है. मामले की जांच कर रहा हूं."

उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इससे पहले बीजेपी और यूपी सरकार की बैठकों में भी अफ़सरों की तानाशाही का मुद्दा उठता रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ इस बारे में अधिकारियों की क्लास भी लगा चुके हैं. चीफ़ सेक्रेटरी ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को विधायकों और सांसदों को पूरा सम्मान देने को कहा है. लेकिन शिकायतें कम नहीं हुई हैं. सीएम ऑफ़िस के एक आईएएस अधिकारी के बारे में भी ऐसा कहा जाता है. कुछ नेताओं ने बताया कि वे बैठने तक के लिए नहीं कहते हैं.

बीजेपी विधायक का दर्द- मुख्यमंत्री जी, डीएम और एसपी हमें ठीक से बैठाते भी नहीं हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget