एक्सप्लोरर

बिहार NDA में सीटों पर बन गई बात, रामविलास भेजे जाएंगे राज्यसभा, कल हो सकता है आधिकारिक एलान

रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने बताया कि बातचीत जारी है और दावा किया कि सीट बंटवारे के अलावा अन्य मुद्दे भी हैं. लोकसभा सदस्य चिराग पासवान बीजेपी के साथ अपनी पार्टी के मतभेदों को सामने रखने में काफी मुखर रहे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का बिहार में अपने सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के साथ सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है. राज्य में एलजेपी के पांच लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की उम्मीद है वहीं पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान को राज्य सभा भेजा जा सकता है. साथ ही पार्टी को उत्तर प्रदेश में भी एक सीट दी जा सकती है. यानि कुल सात सीट (5+1+1) मिल सकती है. सूत्रों ने बताया कि सीटों की आधिकारिक घोषणा कल की जा सकती है.

पासवान ने अपने बेटे चिराग पासवान के साथ कल बीजेपी नेता अरुण जेटली से मुलाकात की जिसके बाद यह समझौता हुआ. पासवान के बेटे चिराग ने बताया कि बातचीत जारी है और दावा किया कि सीट बंटवारे के अलावा अन्य मुद्दे भी हैं. लोकसभा सदस्य चिराग पासवान बीजेपी के साथ अपनी पार्टी के मतभेदों को सामने रखने में काफी मुखर रहे हैं. एलजेपी के एक अन्य नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि बातचीत सकारात्मक रही है और उन्हें जल्द समाधान होने की उम्मीद है.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इससे पहले घोषणा की थी कि उनकी पार्टी और जेडीयू बिहार में बराबर संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. बिहार में बीजेपी नीत एनडीए ने 2014 के आम चुनाव में 31 सीटें जीती थीं.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और जेटली सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने एलजेपी प्रमुख रामविलास पासवान और उनके बेटे के साथ गुरुवार को एक घंटे की मुलाकात की ताकि उनके मतभेदों को दूर किया जा सके. चिराग पासवान ने इससे पहले जेटली को पत्र लिखकर यह समझाने के लिए कहा था कि नोटबंदी से देश को क्या लाभ हुए. उन्होंने यह भी ट्वीट किया था कि सीट बंटवारे की घोषणा में देरी से सत्ताधारी गठबंधन को नुकसान हो सकता है.

2014 चुनाव का हाल

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की 40 सीटों में से 31 पर लड़ी थी और उसे 22 सीटों पर जीत मिली थी. एलजेपी ने सात और आरएलएसपी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. एलजेपी ने छह सीटों पर और आरएलएसपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू और कांग्रेस दो-दो, आरजेडी चार और एनसीपी एक सीट जीती थी.

पूर्व PM राजीव गांधी से 'भारत रत्न' वापस लिए जाने के प्रस्ताव पर AAP में बवाल, MLA अलका लांबा देंगी इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget