एक्सप्लोरर

बिहार: लालू यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक, गरीबों के लिए आयोजित किया भोज

राजद लालू के जन्मदिन को 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मना रही है. लालू प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं. पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी यादव पिता के जन्मदिन पर उनसे मिलने रांची पहुंचे हैं.

पटना: लालू प्रसाद यादव के 73वें जन्मदिन के अवसर पर पटना में राबड़ी देवी के आवास पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. लोग लगातार वहां बंधाई देने पहुंच रहे हैं. वहीं कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में केक काटने और  भोज कराने में जुट हुए हैं. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिन के मौके पर फतुहां विधानसभा के सैदनपुर गॉव के महादलित टोला में राजद कार्यकर्ताओं ने दलित परिवार के बीच केक काटा. इसमें इलाके के बुजुर्ग और बच्चों ने तालियां बजाई. फिर शुरू हुआ दलितों को भोजन कराने का सिलसिला.

आरजेडी कार्यकर्ता संतोष सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर पार्टी के तरफ से लालू जी के जन्मदिन पर गाइडलाइंस दी गई थीं उसी के तहत आज हमलोग सादगी तौर पर गरीबों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाये और लगभग एक हजार गरीबों को आज भोजन कराने का लक्ष्य रखे हैं जो कई दलित बस्तियों जाकर भोजन कराया जाएगा.

इसके लिए सुबह से ही हमलोग गरीबो को भोजन करने में जुट गए हैं.वही इस मौके पर गरीब भी काफ़ी उत्साहित दिखे.गरीबों ने कहा कि लालू जी हमलोग के मसीहा हैं.

लालू के पुत्र तेजस्वी इस मौके पर लालू प्रसाद से मिलने रांची गए हैं. तेजप्रताप यादव ने भी अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है. पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने लालू यादव को भेजे बधाई संदेश में कहा , "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे. साजिशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था. आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान व अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें. यही एक परम प्रार्थना है यही एक दिली दुआ है."

बिहार: पीएम मोदी के पत्र के बहाने पटना की सड़कों पर निकले बीजेपी नेता, गिना रहे हैं सरकार की उपलब्धियां लालू यादव के 73वें जन्मदिन पर JDU ने लगाए 73 संपत्तियों के पोस्टर, RJD ने कहा- घिनौनी राजनीति न करे जेडीयू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
Kangra News: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
कांगड़ा: आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे CM सुक्खू, बेघर परिवारों को मिलेंगे 8.50 लाख
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget