एक्सप्लोरर

नीतीश के बयान के बाद एनडीए में बेचैनी, कुशवाहा की पार्टी ने तीन से ज्यादा सीटों पर किया दावा

आरएलएसपी के प्रधान महासचिव सत्यानंद दानी ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को अधिकृत कर चुकी है. सीट शेयरिंग पर वो बात कर रहे हैं.

पटना: सीट बंटवारे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मानजनक समझौते वाले बयान के बाद एनडीए के बाकी दलों में बेचैनी है. नीतीश ने कहा था कि बीजेपी के साथ सम्मानजनक सीटों का बंटवारा हो चुका है. अब उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी ने दावा किया है कि उनकी ताकत 2014 की तुलना में बढ़ी है, इसलिए उन्हें तीन से ज्यादा सीटें चाहिए. जबकि रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी को बीजेपी से उम्मीद है कि सब कुछ सम्मानजनक हो जाएगा.

आरएलएसपी के प्रधान महासचिव सत्यानंद दानी ने सीट बंटवारे के मुद्दे पर कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को अधिकृत कर चुकी है. सीट शेयरिंग पर वो बात कर रहे हैं. हमारी पार्टी 3 मार्च 2013 को गांधी मैदान में बनी थी, तो बीजेपी से गठबंधन हुआ था. उस समय हमलोगों को तीन सीटें मिली थीं. तीनों सीटें हमलोग ने जीते थे. अब हमारी पार्टी बड़ी हो गई है. बिहार और दूसरे प्रदेशों में पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है. उस हिसाब से सीट को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष हमारी बात रखेंगे. हमें भरोसा है कि उनकी बातों पर अमल होगा. विश्वास है कि सीट शेयरिंग में सम्मानजनक समझौता होगा.

दानी ने कहा कि कुशवाहा दिल्ली गए हैं, वो निश्चित रूप से मंथन करके एनडीए की बैठक में बात रखेंगे. बीजेपी की तरफ से आश्वासन है कि सम्मानजनक सीट मिलेंगी. मुझे पूरा भरोसा है, अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर और बीजेपी पर कि हमें सम्मानजनक सीट मिलेंगी.

उधर सीट शेयरिंग के मुद्दे पर एलजेपी प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि 2014 में हमलोग बिहार में सात सीट पर लड़े थे. छः सीटों पर हमलोगों को कामयाबी हासिल हुई थी. नालंदा में हमारे दल के सत्यानंद शर्मा को 2000-4000 वोट से पराजय का सामना करना पड़ा था. जितनी सीट पर हमलोग लड़े थे, आशा है कि उतनी सीट पर फिर से लड़ेंगे. जल्द ही चारों दल के शीर्ष नेतृत्व एक साथ बैठेंगे. बातचीत सार्थक परिणाम की ओर बढ़ चुका है. नेतृत्व की तरफ से लगता है कि सहमति बन चुकी है. पूरी मुस्तैदी और एकता से एनडीए बिहार में चुनाव लड़ेगी और चालीसों सीट पर जीतेगी. सीट शेयरिंग पर जल्द चिराग पासवान, रामविलास पासवान, पसुपति कुमार पारस और एनडीए के बड़े घटक दल के नेता साथ बैठेंगे. हमें विश्वास है शीघ्र ही सम्मानजनक समझौता हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
Fatehpur News: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज
फतेहपुर: शराबी पति पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पड़ोसियों के शक ने पत्नी का खोल दिया राज
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget