एक्सप्लोरर

बिहार: जेडीयू के सीट शेयरिंग दावे पर सुशील मोदी ने कहा- मुझे जानकारी नहीं

वहीं रेखा मोदी को लेकर सुशील मोदी ने कहा, ''रेखा मोदी कोई मीसा भारती, चंदा यादव, हेमा यादव की तरह मेरी अपनी बहन नहीं हैं. मेरी दो दर्जन चचेरी, ममेरी और फूफेरी बहनें हैं.''

पटना: बिहार में लोकसभा की सीट बंटवार को लेकर शुक्रवार को एक अहम खबर आई. एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए बिहार जेडीयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि इस महीने के दूसरे सप्ताह तक उम्मीद है कि सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो जाएगा. वशिष्ठ नारायण सिंह की इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि 16 सितंबर से पहले तक सीटों के बंटवारे पर बात बन जाएगी. उधर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुझे नहीं जानकारी है कि क्या चल रहा है. 16 सितंबर को होगा कि 25 सितंबर को होगा ये नहीं कह सकता लेकिन फैसला बहुत जल्द होगा. वशिष्ठ नारायण सिंह ने जो कहा है उस पर मेरी जानकारी नहीं है.

रेखा मोदी से मेरा न कोई वित्तीय, न व्यापारिक संबंध: सुशील मोदी

वहीं रेखा मोदी को लेकर सुशील मोदी ने कहा, ''रेखा मोदी कोई मीसा भारती, चंदा यादव, हेमा यादव की तरह मेरी अपनी बहन नहीं हैं. मेरी दो दर्जन चचेरी, ममेरी और फूफेरी बहनें हैं. उसमें एक दूरदराज की रिश्ते में बहन हैं. कैसा संबंध है इससे समझ सकते हैं कि 2000 में नीतीन नवीन के खिलाफ पटना से चुनाव लड़ीं. अपने भाइयों से उसका संपत्ति विवाद चल रहा है. एक दर्जन मुकदमे चल रहे हैं. एक मुकदमे में उन्होंने मुझको भी अभियुक्त बना दिया है. रेडक्रॉस में पीएमसीएच में जिस बिल्डिंग में रहती है उसके ऑनर्स पर चार मुकदमा कर रखा. 10 साल से मेरी कोई मुलाकात नहीं हुई है. मेरा उससे न कोई व्यापारिक संबंध है और न ही वित्तीय संबंध है.'' गौरतलब है कि गुरुवार को इनकम टैक्स ने सृजन घोटाले को लेकर रेखा मोदी के घर पर छापा मारा था. इसके बाद तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी पर निशाना साधा था.

जब राबड़ी मुख्यमंत्री थीं तब शुरू हुआ सृजन घोटाला: सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव पर जो आरोप लगे हैं, उनकी सारी बहनें उस घोटाले में सम्मिलित हैं. बहन होने से क्या फर्क पड़ता है. ये सृजन घोटाला राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री थी उस कार्यकाल में प्रारंभ हुआ. सृजन सहयोग समिति का निबंधन जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं तब हुआ. उनको 28 हजार स्क्वायर फीट जमीन उपलब्ध कराई गई वो किसके कार्यकाल में कराई गई. दो मंजिला मकान 30 हजार के किराये पर केवल 2400 रुपये में दिया. यह समिति एक सहकारी समिति थी,  इसमें बैंकिंग लेनदेन करने की अनुमति किसके कार्यकाल में दी गई. लंबे समय तक वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी थे. हमलोग ने सीबीआई जांच का निर्देश दिया. सीबीआई जांच में मेरी दूर की बहन के घर भी छापा पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में इंश्योरेस पर योगी सरकार की बड़ी पहल, कहा- लोगों को...
यूपी में इंश्योरेस पर योगी सरकार की बड़ी पहल, कहा- लोगों को...
'उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा', इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका
'उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा', इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका
यूपी-उत्तराखंड में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल, कई शहरों में प्रदर्शन
यूपी-उत्तराखंड में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल, कई शहरों में प्रदर्शन
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान
'चुनाव आयोग क्या चाहता है, वह…', ज्ञानेश कुमार विवाद में JDU का बड़ा बयान

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे से ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'PDA में A फॉर ओवैसी होना चाहिए', अखिलेश यादव पर बरसे AIMIM नेता
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ
RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
बच्चा पैदा होते ही मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय ने किसे पहनाई गोल्ड रिंग
Wooden Table Cleaning: क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
क्या फीकी पड़ गई है लकड़ी की मेज? बिना पॉलिश ऐसे चमकाएं
Embed widget