एक्सप्लोरर

बिहार: शहीद पिंटू सिंह के परिजनों से मिले पप्पू यादव, एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

पप्पू यादव ने कहा, "हमारी सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में से एक है. हमने कोई लड़ाई नहीं हारी है. लड़ाई के बाद शहीद होने वाले वीर जवानों का परिवार गुमनामी की जिंदगी गुजारने को मजबूर हो जाता है."

बेगूसराय: जन अधिकार पार्टी के संरक्षक और मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को शहीद पिंटू कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी. सांसद ने शहीद की मासूम बेटी के नाम एक लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट कराने का भी आश्वासन दिया. सांसद यहां शहीद जवान पिन्टू के पैत्रिक गांव ध्यानचकी पहुंचे. उनके साथ काफी संख्या में अन्य लोग भी थे. शहीद के परिजनों ने भी सांसद से अपना दुख-दर्द साझा किया.

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा, "हमारी सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में से एक है. हमने कोई लड़ाई नहीं हारी है. लड़ाई के बाद शहीद होने वाले वीर जवानों का परिवार गुमनामी की जिंदगी गुजारने को मजबूर हो जाता है." उन्होंने सरकार से देश के शहीदों के परिजनों के लिए स्थाई आर्थिक समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी नहीं तो व्यापार के लिए ऐसे परिजनों को सरकारी तौर पर संसाधन मुहैया कराए जाने चाहिए.

पप्पू यादव ने बीजेपी पर देश के सैनिकों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि शहीद पिंटू का शव तीन मार्च को पटना हवाईअड्डा पहुंचा था, परंतु कोई भी मंत्री उस समय हवाईअड्डे पर मौजूद नहीं था. पिन्टू पिछले सप्ताह देश की रक्षा करने के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे.

सांसद ने प्रधानमंत्री से सेना के नाम पर राजनीति बंद करने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे सेना का मनोबल कम होता है. पप्पू यादव ने कहा कि शहीद परिजनों की सेवा ही मेरा धर्म है और दुख में खड़ा होना ही मानवता है. इससे पहले भी पप्पू ने पटना और भागलपुर के शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget