एक्सप्लोरर

बिहार: NDA में नेतृत्व पर बयानबाजी खत्म लेकिन आसान नहीं होगा सीटों का समझौता

पिछले दिनों एनडीए के नेताओं में 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव के चेहरे को लेकर खूब बयानबाजी हुई. खासकर बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच ये खूब देखने को मिला लेकिन अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे.

पटना: बिहार में अगले साल का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, ये कहकर बीजेपी अध्यक्ष ने बयानबाजी पर विराम लगा दिया है. बीते दिनों में चेहरे को लेकर एनडीए के नेताओं के बीच खूब बयानबाजी हुई थी. अमित शाह ने भले ही इस पर विराम लग गया हो लेकिन सीट बंटवारे की चुनौती से निपटना एनडीए के ‘थिंकटैंक’ इतना आसान हीं होगा.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस आने वाले चुनौती के संकेत दे दिए हैं. उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा दिल दिखाएंगे. जानकार भी कहते हैं कि अमित शाह ने बिहार के कई नेताओं के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या सरकार के विरोध में दिए जाने वाले बयान के बीच 'बड़ा दिल' दिखाते हुए बिहार में नीतीश के नेतृत्व में आगामी चुनाव लड़ने की बात कहकर जेडीयू के पाले में गेंद डाल दी है.

हरियाणा चुनाव: कड़े मुकाबले वाली सीटों पर हुआ 80 फीसदी तक मतदान

बीजेपी के एक नेता ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा कि इस बार जेडीयू को बीजेपी के दबाव का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी ने उम्मीद पाल रखी है कि अगले विधानसभा चुनाव में बीजेपी बराबर की साझेदार होगी.

पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी 160 और जेडीयू ने 101 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था. जेडीयू उस चुनाव में आरजेडी के साथ थी. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 53, जेडीयू ने 71 और आरजेडी ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा कांग्रेस ने 27, एलजेपी ने दो, सीपीआई (एमएल) ने तीन, आरएलएसपी ने दो, हम ने एक और निर्दलीय ने चार सीटें जीती थीं.

सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने पर SC करेगा सुनवाई, सरकार को नीति बनाने के लिए 3 महीने दिए

हालांकि, एनडीए में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू और बीजेपी के नेता अभी तक खुलकर आमने-सामने भले नहीं हुए हैं, लेकिन भीतरखाने बीजेपी में बराबर की साझेदारी की मांग जोर पकड़ चुकी है. इधर, जेडीयू के नेता खुद को 'बड़ा भाई' बताने से अभी भी पीछे नहीं हट रहे हैं. बहरहाल, एनडीए में नेतृत्व को लेकर बादल भले छंट गए हों, लेकिन चुनाव तक एक-बार फिर से बीजेपी और जेडीयू के नेता आमने-सामने आ जाएं, तो कोई बड़ी बात नहीं होगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget