एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश राज में भीड़तंत्र का आतंक, मवेशी चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

शुरुआत में पुलिस भी इस मुद्दे में कुछ भी बोलने से बच रही थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी.

अररिया: सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार के बिहार में भीड़तंत्र ने कानून को अपने हाथ में ले लिया है. ताजा मामला बिहार के अररिया जिले का है, जहां मवेशी चोरी के शक में एक वृद्ध शख्स की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र के सीमरवनी गांव में रविवार को भीड़ ने मोहम्मद काबुल नाम के एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. रानीकट्टा गांव के रहने वाले काबुल पर मवेशी चोरी करने का आरोप था. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद से दोनों गांवों में तनाव का माहौल है. तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

जिंदगी की भीख मांगता रहा शख्स लेकिन... वायरल वीडियो में मोहम्मद काबुल गांववालों से अपनी जान की भीख मांगता रहा. वीडियो में वो कह रहा है कि मुझे किसी चीज की कमी नहीं है, मैं क्यों चोरी करू? मुझे शराब पीलाकर यहां लाया गया है. वह पूर्व के पंचायत सचिव को कह रहे हैं कि मेरी जान छोड़ दो, इसके बदले में मैं तुम्हें जमीन दूंगा.

मरने वाले शख्स का रहा है आपराधिक इतिहास: पुलिस शुरुआत में पुलिस भी इस मुद्दे में कुछ भी बोलने से बच रही थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया एसडीपीओ ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी. उन्होंने कहा कि मृतक काबुल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है, लेकिन इस तरह भीड़ की हत्या करना जांच का विषय है. पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है. पिछले महीने काबुल के घर से नेपाल से लूटी हुई रायफल बरामद हुई थी.

हत्या के विरोध में गांववालों ने किया सड़क जाम  काबुल की हत्या के विरोध में रानीकट्टा गांव के लोगों ने मंगलवार को कालू चौक पड़रिया के पास टायर जलाकर घंटों तक सड़क जाम कर दिया. बाद में प्रमुख प्रतिनिधि के समझाने पर सड़क जाम को हटाया गया. वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से लोगों का कहना है कि काबुल कुख्यात अपराधी था, लेकिन वह मवेशी नहीं चुरा सकता है.

देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget