एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को याद आए पुराने जख्म, महागठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. अभी तक महागठबंधन का चेहरा तय नहीं हुआ है. सीटों का बंटवारा होना भी बाकी है. ऐसे में कांग्रेस को पुराने जख्म याद आ रहे हैं. कांग्रेस ने पुराने सबक से सीख लेते हुए नसीहत भी दी है.

पटना: बिहार में महागठबंधन में विधानसभा चुनाव के मद्देजनर सीटों को लेकर अभी से खींचतान बढ़ गया है. ये इतना बढ़ गया है कि कांग्रेस को पुराने जख्म याद आ रहे हैं, जो महागठबंधन के लिए शुभ संकेत नहीं है. कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने बगैर किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि साल 200 में कांग्रेस को आखिरी वक्त में धोखा मिला था और सभी सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ा. उनका इशारा लालू यादव की पार्टी आरजेडी की तरफ था. सदानंद सिंह ने उस पुराने सबक से सीख लेते हुए नसीहत भी दी.

सदानंद सिंह ने कहा कि एक-आध बार हमने धोखा खाया है. साल 2000 में अचानक हमारा समझौता टूट गया था और हमको सारी सीटों पर लड़ना पड़ा था. तैयारी तो हमें करनी ही पड़ेगी. अगर अचानक कोई पार्टी गठबंधन में लड़ने को नहीं तैयार हुआ तो हमें तो लड़ना ही होगा. हालांकि, उन्होंने अपनी बात को संभालने की कोशिश की और कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है.

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- इस नेता को विधानसभा चुनाव में बनाया जाए महागठबंधन का चेहरा

कांग्रेस नेता ने कहा कि संभावनाओं को देखते हुए हमलोग तैयारी करते हैं. अगर सभी सीटों पर तैयारी करते हैं तो इसका फायदा अंततः घटक दलों को ही होगा. अलग-अलग रहकर कोई शक्तिशाली काम नहीं कर सकता. हमलोग बचपन में पढ़ा करते थे कि एक लाठी को तोड़ने की शक्ति सबको है और जब कई लाठियां एक साथ जुट जाएं तो उसे कोई तोड़ नहीं सकता. इसलिए सभी धर्म निरपेक्ष दलों को एक होना होगा.

सदानंद सिंह के इस बयान का जवाब आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने दिया. सिद्दीकी ने कहा कि गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व करता है. सिद्दीकी ने कहा कि उनकी जो राय होगी वो अपनी पार्टी में देंगे. अगर किसी कारणवश गठबंधन नहीं बनता है तो ये भी शीर्ष नेतृत्व को ही तय करना है. आरजेडी नेता ने कहा कि गठबंधन की मजबूरी भी होती है. कुछ मजबूत सीटों को देना पड़ता है तो कुछ लेना पड़ता है. हम सारी की सारी सीटों को जीतने के लिए तैयारी करेंगे. गठबंधन का जो फैसला होगा वो स्वीकार होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget