एक्सप्लोरर

बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 17 की मौत, कई घायल

राज्य के आपदा विभाग ने कहा कि इन आंकड़ों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं वज्रपात से कई लोगों के घायल होने की संभावना है. विभाग ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

पटना: बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को दोपहर के बाद राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. इस बीच कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है.

आपदा विभाग का कहना है कि इन आंकड़ों में और वृद्घि होने की संभावना है. इधर, वज्रपात की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है. विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि अब तक यहां पहुंची सूचना के मुताबिक कैमूर और गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन-तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पूर्वी चंपारण, सीवान, भोजपुर, अरवल और पटना में दो-दो और कटिहार में एक व्यक्ति को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान गंवानी पड़ी.

इधर, विभाग ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. इधर, राजधानी पटना में मंगलवार की रात पुलिस लाइन में एक विशाल पेड़ गिर जाने से नौ पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई है. आनन-फानन में घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. इधर, पुलिस महरनिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी पुलिस लाइन पहुंचे और हालत का जायजा लिया तथा घायल जवानों का हाल जाना.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
BJP महिला मोर्चा प्रमुख ने कांग्रेसी नेता पर लगाया अभद्रता का आरोप, जानें मामला
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
20 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा ‘न्यू नोएडा’, शहर का होगा विस्तार
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल
राष्ट्रपति से मिल चुका विपक्ष, फिर दिल्ली में प्रदर्शन क्यों? जयंत चौधरी का सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget