एक्सप्लोरर

बिहार: मांझी की पार्टी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा

पटेल ने कहा कि वह मांझी द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने की आलोचना किये जाने से निराश हैं क्योंकि यह महागठबंधन के रुख के खिलाफ है.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को बुधवार को बड़ा झटका लगा है. हम के प्रदेश अध्यक्ष वृषण पटेल और राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और एकदूसरे के खिलाफ तीखे हमले किये. रिजवान द्वारा इस्तीफा देने और उसकी प्रति सोशल मीडिया पर साझा करने और पटेल पर पार्टी धनराशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाने के कुछ ही देर बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भी यह घोषणा की कि वह भी हम छोड़ रहे हैं.

पटेल ने कहा कि वह मांझी द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने की आलोचना किये जाने से निराश हैं क्योंकि यह महागठबंधन के रुख के खिलाफ है. पटेल ने यह भी कहा कि वह मांझी द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करने में असफल रहने से भी निराश हैं जो एनडीए से नजदीकी बढ़ा रहे हैं.

रिजवान ने पार्टी से इस्तीफा देने से तीन दिन पहले राहुल गांधी की पटना रैली को असफल बताया था जिसमें मांझी भी शामिल हुए थे. रिजवान ने इसके साथ ही हम नेता मांझी से कांग्रेस के साथ गठबंधन पर पुनर्विचार करने का आग्रह भी किया था.

मांझी ने अपनी पार्टी में हुए इस घटनाक्रम पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. उन्होंने रिजवान और हम के एक अन्य प्रवक्ता विजय यादव की टिप्पणियों से असहमति जतायी है और कहा है कि मैं पता लगाऊंगा और यदि मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वास्तव में ऐसा बयान दिया है तो हो सकता है कि उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़े.

पटेल ने गांधी की रैली पर रिजवान की टिप्पणी की आलोचना की थी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. रिजवान ने मांझी को लिखे अपने इस्तीफे में कांग्रेस की रैली के मामले का कोई उल्लेख नहीं किया लेकिन यह कहा कि मैं हम को अपना घर मानता हूं और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उसे दीमक की तरह खाने पर मूक दर्शक नहीं बना रह सकता.

पटेल ने यद्यपि रिजवान के आरोपों को खारिज कर दिया और दावा किया कि उन्होंने (रिजवान) इस आशंका के चलते इस्तीफा दिया कि उन पर गाज गिर सकती है क्योंकि मांझी ने इस बात को गंभीरता से लिया है. उन्होंने बयान जारी कर यह संकेत भी दिया कि वह तीन मार्च को आयोजित होने वाली एनडीए की उस रैली में गठबंधन में शामिल हो सकते हैं जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किये जाने की उम्मीद है.

रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ के बीच प्रियंका गांधी बोलीं- मैं अपने पति के साथ खड़ी हूं

रिजवान ने इसके जवाब में पटेल का मखौल उड़ाया और कहा कि उन्हें मेरे एनडीए में शामिल होने के निर्णय के बारे में सपने में पता चला होगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget