एक्सप्लोरर

बिहार बाढ़: आरजेडी ने कहा- राज्य सरकार अपनी तरफ से काम कर रही है, केंद्र ने नहीं की मदद

आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आज विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार अपनी तरफ से बाढ़ में काम कर रही है लेकिन केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ में सर्वे कराती है और मदद देती है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार बाढ़ का केंद्र ने कोई नोटिस नहीं लिया.

पटना: आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आज विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार अपनी तरफ से बाढ़ में काम कर रही है लेकिन केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया. सिद्दीकी ने कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ में सर्वे करती है और मदद देती है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ. केंद्र पर आरोप लगाते हुए आरजेडी नेता ने कहा कि बिहार के बाढ़ को नेगलेट ही नहीं किया बल्कि कोई नोटिस नहीं ली है. किसी अधिकारी की टीम को अबतक नहीं भेजा गया है. उन्होंने मांग की कि बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए.

आरजेडी नेता सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना न साधकर डिप्टी सीएम सुशील मोदी को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि कल विनियोग विधेयक पर सुशील मोदी बोलते-बोलते नीतीश को 2020 में नेता बताया तो ऐसा लगता है कि बिहार में न जाने कौन सी खिचड़ी पक रही है. इस पर विधान सभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने सिद्दीकी से कहा कि कहीं आपके चलते तो कुछ नहीं हो रहा है? जब विजय चौधरी ने सिद्दीकी पर चुटकी ली तो सीएम नीतीश कुमार खूब हंसने लगे. विजय चौधरी का इशारा सिद्दीकी और नीतीश की मुलाकात पर था.

इसपर सिद्दीकी ने कहा कि मेरी ऐसी हैसियत नहीं कि मुझसे डरें. सिद्दीकी ने सुशील मोदी से कहा कि आप तो इतने काबिल हैं कि आप अमित शाह की भी जगह ले सकते हैं. आप वित्त मंत्री हैं इसलिए केंद्र से पैसा लाएं. इसी बीच सुशील मोदी ने बाढ़ पर अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर आज कुशेश्वर स्थान में राहत पैकेट का वितरण किया. उन्होंने कहा कि कल से दो हेलीकॉप्टर हो जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में विपक्ष के नेता सदन तो आते नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget