एक्सप्लोरर

बिहार: लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-आरजेडी के अलग-अलग सुर

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की आस लगाए बैठे विपक्ष में सीट बंटवारे को लेकर ही अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे हैं. कांग्रेस और आरजेड़ी लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर अपने बयानों में भी एकमत नहीं हो पा रहे हैं.

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला घोषित किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को विपक्षी महागठबंधन के दो प्रमुख दलों आरजेडी और कांग्रेस के सीटों के बंटवारे को लेकर अलग-अलग सुर सुनाई दिये. बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि गठबंधन के लिये सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस और आरजेडी आला कमान के जरिए आखिरी फैसला किया जाएगा. यह प्रक्रिया पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की हलचल पूरी तरह थमने के बाद ही पूरी होने की उम्मीद है.

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस-आरजेडी के अलग-अलग सुर आरजेडी विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला नवंबर के अंत या दिसंबर की शुरुआत तक तय हो जाएगा. इस गठबंधन में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (एचएएम) शामिल है और वाम दलों के साथ भी गठबंधन का चुनावी तालमेल हो सकता है. कादरी ने बताया, "मुझे नहीं पता कि आरजेडी नेता किस आधार पर यह दावे कर रहे हैं. मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि कांग्रेस आलाकमान के जरिए ऐसा कोई भी फैसला प्रदेश इकाई की चुनाव समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया जाएगा. स्वाभाविक रूप से आरजेडी के सर्वोच्च नेतृत्व को भी इस प्रक्रिया से अवगत रखा जाएगा."

कांग्रेस चाहती है बीजेपी-जेडीयू जैसा बंटवारा

कादरी ने कहा कि लेकिन चुनाव समिति को अभी गठित किया जाना है.ऐसी किसी कवायद के मध्य दिसंबर से पहले होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि समूची पार्टी मशीनरी मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में अहम विधानसभा चुनावों में व्यस्त है. ऐसी अटकलें हैं कि जिस प्रकार बीजेपी ने बिहार में अपनी कुछ मौजूदा लोकसभा सीटों को छोड़ने और नीतीश कुमार की जदयू को अपने बराबर सीटें देने पर सहमति जतायी है, उसी प्रकार कांग्रेस भी अपने पुराने सहयोगी आरजेडी से ऐसी मांग कर सकती है.

साल 2009 के लोकसभा चुनावों और उसके एक साल बाद प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में दोनों दलों ने सीटों के बंटवारे पर सहमति न बनने के बाद अलग-अलग चुनाव लड़ा था.इसके चलते दोनों दलों को नुकसान उठाना पड़ा और एनडीए को शानदार जीत मिली. कादरी ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस कितनी सीटों के लिये मांग करेगी लेकिन कहा कि सबसे पहला पैमाना जीत होगा. हम संबंधित पार्टी के लिये सीटों की संख्या जैसे छोटी बात पर जुबानी जंग में नहीं पड़ेंगे.

VIDEO:  NDA में सीटों के बंटवारे और तेजस्वी से मुलाकात पर उपेंद्र कुशवाहा से खास बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
राजनीतिक दल बनकर नहीं, अब इस तरह से मैदान में आएगी CJP! सौरव दास ने बताया
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात , इस चीज का था डर
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget