एक्सप्लोरर

नीतीश ने 8 साल पहले BJP नेताओं को डिनर के लिए कहा था ‘ना’, कल शाह के साथ दिखाई गर्मजोशी

अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों के लिए एनडीए की रणनीति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई.

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू और बीजेपी के बीच सीटों को लेकर जारी तकरार को कल नीतीश कुमार और अमित शाह ने डिनर और ब्रेकफास्ट पर कम करने की कोशिश की. नीतीश का डिनर काफी खास था. दरअसल, करीब आठ साल पहले नीतीश कुमार ने बीजेपी नेताओं के लिए आयोजित होने वाले डिनर को अचानक रद्द कर दिया था. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले थे. तमाम राजनीतिक अटकलों के बाद नीतीश ने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए से 17 साल पुराना संबंध तोड़ लिया था.

अब बिहार में एक बार फिर राजनीतिक समीकरण बदल चुके हैं. बीजेपी और जेडीयू दोनों 2019 लोकसभा चुनाव फतह की कोशिश में जुटी है. इसमें सिर्फ एक बाधा है सीटों पर सहमति न बन पाना. नीतीश की पार्टी जेडीयू अधिक सीटों की मांग कर रही है. वहीं एनडीए की अन्य सहयोगियों एलजेपी और आरएलएसपी को ध्यान में रखकर बीजेपी फिलहाल पत्ते नहीं खोल रही है.

हालांकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद माना जा रहा है की सीटों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई और सहमति आगे बन जाएगी. अमित शाह और नीतीश कुमार के डिनर के बाद दोनों नेताओं ने अकेले में भी मुलाकात की और लगभग चालीस मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई. नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा की दोनों नेताओं की मुलाकात काफी अच्छी रही. खाने का भी अच्छा इंतजाम था. सियासी बातें नीतीश और शाह के बीच बन्द कमरे में हुई हैं तो जो बातें हुई वो नीतीश कुमार या अमित शाह ही बताएंगे.

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी महागठबंधन 'लार टपकाता रहे' मगर नीतीश कुमार के साथ गठबंधन नहीं टूटेगा. उन्होंने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 40 सीटें एनडीए जीतेगा. कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा, "हमने जिस जीत की आदत डाली है, उसे बनाए रखना होगा."

नाश्ते से शुरू हुई बात

सीटों के बंटवारे को लेकर बयानबाजी के बीच कल सुबह नाश्ते पर हुई बैठक के दौरान दोनों के मुस्कुराते चेहरों को कैमरों में कैद किया गया. मुख्यमंत्री ने बीजेपी अध्यक्ष से राजकीय अतिथि गृह में मुलाकात की जहां दोनों ने एकसाथ सुबह का नाश्ता किया. शाह एकदिवसीय दौरे पर पटना आये थे.

शाह के हवाईअड्डे से अतिथि गृह पहुंचने के कुछ मिनट के अंदर नीतीश कुमार वहां पहुंचे. बिहार प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने मुख्य द्वार पर नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया और वह कुमार को उस कक्ष तक लेकर गये जहां शाह मौजूद थे. शाह, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय की मौजूदगी में कुमार ने इस मौके पर मौजूद फोटोग्राफरों के लिये मुस्कुराकर तस्वीरें खिंचाईं.

नीतीश ने 8 साल पहले BJP नेताओं को डिनर के लिए कहा था ‘ना’, कल शाह के साथ दिखाई गर्मजोशी

सुबह के नाश्ते की बैठक समाप्त होने पर बाहर आते वक्त शाह के साथ बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह और राम कृपाल यादव उपस्थित थे. कुमार ने भले ही मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब नहीं दिया लेकिन राजकीय अतिथि गृह से उनका मुस्कुराते हुये बाहर आना गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच मधुर संबंधों का इशारा करता है.

बिहार में डिनर के बाद नीतीश और अमित शाह की बंद कमरे में हुई 40 मिनट मुलाकात

दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच गर्मजोशी दिखना 2010 में बीजेपी के नेताओं के लिये कुमार द्वारा रात्रिभोज रद्द करने का विरोधाभासी है. आठ साल पुरानी इसी घटना के बाद अंतत: जदयू जुलाई 2013 में गठबंधन से बाहर हो गयी थी और उसने राजग से अपना 17 साल पुराना संबंध तोड़ दिया था.

IN DEPTH: 29 करोड़ लोगों की आय 30 रु. से कम, दूसरी तरफ अमेरिका और चीन के बाद भारत में सबसे अधिक अरबपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Xप्लेन: क्या बांकीपुर विजय से प्रशांत किशोर को मिल गया 2027 की जीत का फॉर्मूला?
क्या बांकीपुर विजय से प्रशांत किशोर को मिल गया 2027 की जीत का फॉर्मूला?
राज ठाकर ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
राज ठाकर ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget