एक्सप्लोरर

सुशील मोदी से मिले रवि किशन, भोजपुरी सिनेमा के लिए सब्सिडी देने की मांग की

रवि किशन ने सुशील मोदी से बिहार में भोजपुरी सिनेमा के विकास के लिए सब्सिडी देने की मांग की है. रवि किशन ने 500 थियेटरों की चेन लाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें राज्य सरकार की मदद की जरूरत होगी.

पटना: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रवि किशन ने मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मुलाकात की और भोजपुरी सिनेमा की तरक्की और उसमें राज्य सरकार के सहयोग के मुद्दे पर बातचीत की. मोदी ने रवि किशन की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है. अभिनेता रवि किशन ने उपमुख्यमंत्री के सामने राज्य भर के छोटे शहरों और कस्बों में 500 थियेटरों की चेन लाने की इच्छा जताई. रवि किशन बीजेपी के सदस्य भी हैं.

मुलाकात के बाद रवि किशन ने पत्रकारों से कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री से कई मुद्दों पर बातचीत हुई है. उन्होंने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा, "आज भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा बदली है. दूसरे राज्यों में भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में सरकार का बेहतर सहयोग मिलता है. उत्तर प्रदेश और झारखंड में सरकार सिनेमा पर सब्सिडी (अनुदान) भी देती है, लेकिन बिहार की भाषा भोजपुरी अपनी ही माटी में सरकार की ओर से उपेक्षा की शिकार है."

रवि किशन ने सुशील मोदी से बिहार में भोजपुरी सिनेमा के विकास के लिए सब्सिडी देने की मांग की है. रवि किशन ने 500 थियेटरों की चेन लाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें राज्य सरकार की मदद की जरूरत होगी. उन्होंने अपने अंदाज में कहा, "बिहार की माटी ने हमें रवि किशन बनाया है. यही वजह है कि हम यहां सिनेमा के विकास के लिए कुछ करना चाहते हैं. इसी दिशा में 500 थियटरों का चेन लाना चाहते हैं, जो तकरीबन 100 सीटों वाली होगी. इसके लिए हम सरकार से जमीन और दूसरे मदद की अपेक्षा करते हैं." अभिनेता ने कहा कि समाज और प्रदेश की तरक्की में सिनेमा का भी बहुत महत्व है, यही वजह है कि हमने अपने प्रस्ताव से उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को अवगत कराया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget