एक्सप्लोरर

बिहारः 16 आईएएस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, अरविंद कुमार वर्मा बने बेगूसराय के जिलाधिकारी

लोकेश बिहार स्वास्थ्य समिति के महाप्रबंधक और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत असंगवा चुवा आओ का ट्रांसफर मगध प्रमंडल के आयुक्त के पद पर किया गया है.

पटना: बिहार में मंगलवार को तीन प्रमंडलों के आयुक्त, पांच जिलों के जिलाधिकारी सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के कुल 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार श्रम संसाधन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत के. सेंथिल कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद पर कार्यरत पंकज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है. तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पद पर तैनात नर्मदेश्वर लाल का तबादला उद्योग विभाग के सचिव के पद पर किया गया है.

मगध प्रमंडल के आयुक्त पद पर तैनात पंकज कुमार पाल का ट्रांसफर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव पद पर किया गया है. उद्योग विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत लोकेश कुमार सिंह का तबादला स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर किया गया है.

लोकेश बिहार स्वास्थ्य समिति के महाप्रबंधक और सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत असंगवा चुवा आओ का ट्रांसफर मगध प्रमंडल के आयुक्त के पद पर किया गया है.

पुर्णिया के जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा का तबादला लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव के पद पर किया गया है. समस्तीपुर जिलाधिकारी के पद पर तैनात चंद्रशेखर सिंह का तबादला पंचायती राज विभाग के निदेशक के पद पर किया गया है.

चंद्रशेखर अगले आदेश तक बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के परियोजना निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे . सीतामढ़ी के जिलाधिकारी के पद पर तैनात रंजीत कुमार सिंह का ट्रांसफर प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर किया गया है. वैशाली जिलाधिकारी के पद पर तैनात राजीव रौशन का तबादला ग्रामीण विकास के अपर सचिव के पद पर किया गया है.

राजीव अगले आदेश तक जीविका एवं जल जीवन हरियाली मिशन के सृजित किए जाने वाले मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे .

बेगूसराय जिलाधिकारी के पद पर तैनात राहुल कुमार का ट्रांसफर पूर्णिया के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है. प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार वर्मा का तबादला बेगूसराय के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है.

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात उदिता सिंह का तबादला वैशाली के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है. बांका जिला में उपविकास आयुक्त के पद पर तैनात अभिलाषा कुमारी शर्मा का तबादला सीतामढ़ी के जिलाधिकारी के पद पर किया गया है.

नक्सलियों के खिलाफ केंद्र और राज्य की संयुक्त लड़ाई, आर्थिक बोझ भी बांटकर वहन हो- नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
शंकराचार्य विवाद पर घिरी यूपी सरकार ने विपक्ष को दिया एक और मौका! UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद
एक पड़ोसी के पास बिल्ली-दूसरे के पास तोता, फिर क्या हो गया लोचा! हुआ जबरदस्त एक्शन ड्रामा
एक पड़ोसी के पास बिल्ली-दूसरे के पास तोता, फिर क्या हो गया लोचा! हुआ जबरदस्त एक्शन ड्रामा
Pune: लीक नहीं हुआ था बोर्ड का पेपर, पैसे ऐंठने के लिए नर्सिंग छात्र ने रची थी 'फर्जी' साजिश! हुआ अरेस्ट
Pune: लीक नहीं हुआ था बोर्ड का पेपर, पैसे ऐंठने के लिए नर्सिंग छात्र ने रची थी 'फर्जी' साजिश! हुआ अरेस्ट
Una News: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर करनी चाहिए कड़ी मेहनत'
डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री बोले- 'विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर करनी चाहिए कड़ी मेहनत'

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget