एक्सप्लोरर

बलिया विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल: अधिकारियों से अच्छी हैं वेश्याएं, पैसा लेकर नाचती तो हैं

यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह लगातार एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है जो सुर्खियों में है. उन्होंने इस बार अधिकारियों की तुलना 'वेश्याओं' से की है.

बलिया: अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने अब अधिकारियों को लेकर अपमानजनक बयान दिया है. उन्होंने अधिकारियों की तुलना 'वेश्याओं' से की है. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों से अच्छी तो वेश्याएं हैं जो पैसा लेकर स्टेज पर नाचने को तैयार हो जाती हैं लेकिन अधिकारी तो पैसा लेकर भी जनता का काम नहीं कर रहे हैं.

उन्होंने कहा,"इस तहसील से वेश्यालय भी अच्छा है, वेश्याओं का एक धर्म होता है, पैसे लेने के बाद रात भर नाचती हैं और ये #$%@ पैसा लेने का बाद भी अपना नाच बदल देते हैं."

उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी आपसे रिश्वत मांगे तो उसे जूते से पीटो. उन्होंने कहा कि अगर जनता के सम्मान की रक्षा के लिए जेल की तो बात छोड़ दें अगर विधायकी छोड़नी पड़ेगी तो वो भी छो़ड़ दूंगा.

विधायक सुरेंद्र सिंह तहसील कार्यालय पर समाधान दिवस के दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल मार्च निकाल कर जनता को संबोधित कर रहे थे.

अधिकारियों के प्रति विधायक का रोष कुछ नया नहीं है. उन्होंने इससे पहले भी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि कैराना और नूरपुर में हार का कारण भी अधिकारी वर्ग है.

सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि ब्लॉक, तहसील और थाने में आम आदमी का काम नहीं हो पा रहा है. ये सरकारी अधिकारी जनता की तो छोड़िए जन प्रतिनिधि की भी नहीं सुनते.

बीजेपी विधायक ने कहा था कि हार का कारण अधिकारियों में फैला भ्रष्टाचार है. भ्रष्टाचार के चलते जो यश सरकार को मिलना चाहिए था वह नहीं मिला. तहसील, ब्लॉक से लेकर थाने तक में जनता का काम नहीं हो पा रहा है जिसके कारण समाज में गुस्सा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget