एक्सप्लोरर

यूपी: बहराइच पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की बहराइच पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. ठगी के लिए ये शातिर साधारण लोगों के खातों का इस्तेमाल करते थे.

बहराइच: दिल्ली और देहरादून में बैठकर उत्तर प्रदेश के बहराइच से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने तीन हाइटेक ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने रविवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली में नांगलोई की शिव विहार कॉलोनी से तीनों ठगों को पुलिस पकड़ कर शनिवार को बहराइच लाई है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपी शशि जोशी, कमलेश गुप्ता और सुमित कुमार शर्मा कर्ज देने, बीमा के अलावा अन्य कई तरह सूचना के साथ टाटा अथवा मिलते जुलते मशहूर व्यवसायिक नामों की फर्जी वेबसाइट बनाकर अखबारों में मोबाइल नंबर सहित विज्ञापन देते थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके बाद ये लोग प्रति खाता 9 हजार रुपये देने का लालच देकर साधारण लोगों के खाते किराए पर लेते थे. इन खातों के एटीएम और पासवर्ड ले लिए जाते थे. इन बैंक खातों में ये अपने मोबाइल नंबर अपडेट कर अपने शिकार को ऋण देने और बीमा करने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस, कमीशन और मार्जिन मनी जमा कराके ठगी करते थे. बाद में ये खाते या तो बंद हो जाते थे या फिर ठगी गिरोह के संचालक खातों से अपने नंबर हटा लेते थे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह से जुड़ा एक मामला पिछले दिनों बहराइच के रूपईडीहा थाने में संतोष कुमार नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराया था. प्राथमिकी में कहा गया कि टाटा कैपिटल नाम की कंपनी का कर्ज देने का विज्ञापन अखबार में देखकर कंपनी से संपर्क किया. कंपनी ने उन्हें 25 लाख रुपये का कर्ज देने का वादा कर उनसे 4.80 लाख रुपये वसूल लिए. मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद ठगों ने संतोष कुमार से फिर संपर्क साधा. ठगों ने संतोष को बताया कि उनके कर्ज की अर्जी खारिज हो गई है और इस कारण संतोष को सवा लाख रुपये ब्याज और उनकी 4.80 लाख मूल रकम सहित 6 लाख रुपये से कुछ अधिक वापस मिलने हैं. मगर इसके लिए संतोष को 22,730 रुपये की फीस और जमा करानी होगी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने ठगों पर निगरानी शुरू की. संतोष लगातार पुलिस के संपर्क में रहते हुए ठगों की गतिविधियों से साइबर सेल को अपडेट कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सर्विलांस के जरिए अपराधियों को खोजते हुए पुलिस कुछ खाता धारकों के पास देहरादून पहुंची और वहां से सटीक लोकेशन लेकर नई दिल्ली के नांगलोई इलाके में स्थित आरोपियों के दफ्तर पहुंच गयी. दफ्तर में पुलिस को तीनों आरोपी नए शिकार को फंसाने के लिए फोन और इंटरनेट पर जाल बिछाते मिल गए

यूपी: बहराइच पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

पुलिस को ठगों के कब्जे से फर्जी कंपनियों टाटा कैपिटल और स्मार्ट एंड टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट से सम्बन्धित पोस्टर, मुहर, 12 विभिन्न कम्पनियों के सिम, पांच मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, 13 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड और बड़ी संख्या में पहचान-पत्र बरामद हुए. तीनों ठगों से साइबर सेल, रूपईडीहा पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अधिकारियों ने पूछताछ कर दर्ज मामले के अलावा अन्य मामलों की भी जानकारी ली है. मिली जानकारी को संबंधित जिलों और प्रदेशों को भेजा जा रहा है. तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: रामपुर में पुलिस ने फर्जी दारोगा को किया गिरफ्तार, व्यापारियों को बनाता था शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget